Speedy Current Affairs 2022 |
November Month Current Affairs Book | 200+ One Liner
भारत के चिराग शेट्टी-सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की जोड़ी ने ताइवान के लू चिंग-याओ/यांग पो हान को हराकर फ्रेंच ओपन बैडमिंटन पुरुष युगल खिताब जीता.
हाल ही में असम के प्रख्यात कलाकार नील पवन बरुआ का निधन हो गया है
हाल ही में IFS राजेश रंजन को आइवरी कोस्ट में अगले भारतीय दूत के रूप में नामित किया गया.
हाल ही में लूला डा सिल्वा (lula da silva) ब्राजील के नए राष्ट्रपति बने है
राष्ट्रीय एकता दिवस हर साल 31 अक्टूबर को भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस वर्ष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 147वीं जयंती होगी
हाल ही में देश के स्टील मैन जमशेद जे ईरानी का निधन हो गया है
पश्चिम बंगाल सरकार की ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना को मिला ‘स्कॉच’ पुरस्कार मिला है
हाल ही में स्पेन ने कोलंबिया को हराकर फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप खिताब जीता. स्पेन ने उरुग्वे में आयोजित छठा अंडर-17 महिला विश्व कप 2018 भी जीता था।
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर तीसरा सुल्तान ऑफ़ जोहोर कप जीता है
बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने एडवर्ड एम कैनेडी को 'फ्रेंड्स ऑफ लिबरेशन वॉर' सम्मान से नवाजा है
30 अक्टूबर 2022 को गुजरात के मोरबी शहर में माछू नदी पर बने एक केबल पुल के गिरने से हुए हादसे में 134 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।
दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल के नाइटलाइफ़ क्षेत्र में हैलोवीन पार्टी के दौरान मची भगदड़ में 151 लोगों की मौत हो गई.
7वां भारत फ्रांस द्विपक्षीय वायु अभ्यास 'गरुड़ VIl'' जोधपुर में किया गया
भारतीय नौसेना विशाखापत्तनम में 26 से 30 अक्टूबर, 2022 तक सिंगापुर-भारत समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास (SIMBEX) के 29वें संस्करण की मेजबानी की.
जर्मन स्टेटिस्टा इन्फोग्राफिक के अनुसार, भारतीय रक्षा मंत्रालय 2.92 मिलियन कर्मचारियों के साथ दुनिया का सबसे बड़ा नियोक्ता है।
चीन ने कोविड के खिलाफ दुनिया की पहली ‘इनहेलेबल वैक्सीन (First Inhalable COVID Vaccine)’ लॉन्च की है।
Permacrisis को कोलिन्स डिक्शनरी का वर्ड ऑफ द ईयर चुना गया है।
यूजीसी ने विश्वविद्यालयों और कॉलेजों से 11 दिसंबर को ‘भारतीय भाषा दिवस’ के रूप में मनाने को कहा है
टाटा स्टील का जमशेदपुर स्टील प्लांट रिस्पॉन्सिबल स्टील सर्टिफिकेशन हासिल करने वाला भारत का पहला प्लांट बन गया है।
सामाजिक कार्यकर्ता और सेवा संस्थान की फाउंडर इला भट्ट (Ela Bhatt) का 89 साल की उम्र निधन हो गया है।
केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर के होलोंगी में स्थित नए ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे का नामकरण “डोनी पोलो हवाई अड्डा, ईटानगर” के रूप में करने को अपनी मंजूरी दे दी है।
‘कर्नाटक रत्न’ से सम्मानित किया गया है दिवंगत पुनीत राजकुमार
बेंजामिन नेतन्याहू एक बार फिर इजराइल के प्रधानमंत्री बने हैं।
भारत के चुनाव आयोग ने 3 नवंबर 2022 को घोषणा की है कि गुजरात की 15वीं विधानसभा के गठन के लिए चुनाव 1 और 5 दिसंबर 2022 को होगा और मतगणना 8 दिसंबर 2022 को होगी।
स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी ने हिमाचल चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया.
अरुणाचल प्रदेश को मिलेगा पूर्वोत्तर का पहला मछली संग्रहालय
अरुणा साईराम को फ्रांसीसी सरकार द्वारा शेवेलियर पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
नर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) ने विशाल कपूर को अपना मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की घोषणा की है।
हाल ही में अरुणाचल प्रदेश के विधायक जंबे ताशी का निधन हो गया है
विश्व सुनामी जागरूकता दिवस (World Tsunami Awareness Day) हर साल 5 नवंबर (5 November) को मनाया जाता है।
प्रसिद्ध मलयालम कथा लेखक, सेतु (ए. सेतुमाधवन) को इस वर्ष केरल सरकार के प्रतिष्ठित ‘एज़ुथाचन पुरस्कार’ के लिए चुना गया है।
हाल ही में फिक्की के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं
सुभ्रकांत पांडा
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 28 अक्टूबर को समाप्त हफ्ते में 6.56 अरब डॉलर बढ़कर 561.08 अरब डॉलर हो गया।
पीएम मोदी ने राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया है
पैरालंपिक चैंपियन प्रमोद भगत और मनीषा रामदास ने बीडब्ल्यूएफ पैरा बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप 2022 में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता।
हाल ही में मकाऊ के मोहम्मद तैय्यब इकराम अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ के नए अध्यक्ष चुने गए हैं
मुंबई ने पहली बार जीती सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी, फाइनल में हिमाचल प्रदेश को तीन विकेट से हराया.
7 देशों का समूह (जी- 7) के विदेश मंत्रियों की बैठक 4 और 5 नवंबर 2022 को जर्मन शहर मुएनस्टर में आयोजित की गई ।
भारतीय नौसेना और रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के बीच समुद्री साझेदारी अभ्यास 'पासेक्स' 3 नवंबर 2022 को बंगाल की खाड़ी में संपन्न हुआ।
गुयाना के राष्ट्रपति डॉ मोहम्मद इरफान अली इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे.
स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी का 106 वर्ष की आयु में 5 नवंबर, 2022 की सुबह हिमाचल प्रदेश में निधन हो गया।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 4 नवंबर 2022 को देहरादून में 'लखपति दीदी' योजना की शुरुआत की। सरकार का लक्ष्य राज्य में विभिन्न स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) से जुड़ी कम से कम 1.25 लाख महिलाओं को 2025 तक प्रति वर्ष एक लाख रुपये (लखपति) अर्जित करने में सक्षम बनाना है।
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने श्रीनगर में भारत का पहला पानी पर तैरने वाला वित्तीय साक्षरता शिवर शुरू किया.
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक वर्ष में 1000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और महिलाओं में पाकिस्तान की दिग्गज ऑलराउंडर निदा डार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने अक्तूबर महीने के प्लेयर ऑफ द मंथ चुना है।
अजीत डोभाल और प्रसून जोशी को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान, मरणोपरांत सम्मानित होंगे बिपिन रावत
राइजिंग सन वाटर फेस्ट-2022 का मेघालय में समापन
केवी कामथ रिलायंस के स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किए गए.
हर साल 7 नवंबर को शिशु संरक्षण दिवस के रूप में मनाया जाता है।
हर साल 8 नवंबर को विश्व स्तर पर अंतरराष्ट्रीय रेडियोलॉजी दिवस मनाया जाता है। विश्व रेडियोग्राफी दिवस 2022 का विषय “Radiologists and radiographers supporting patients यानि रोगी का समर्थन करने वाले रेडियोलॉजिस्ट और रेडियोग्राफर” है।
एशियाई हॉकी महासंघ के सीईओ तैयब इकराम अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) अध्यक्ष बने.
आगामी 20 से 28 नवंबर को गोवा में भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के 53वें संस्करण की शुरुआत ऑस्ट्रियन फिल्म ‘अल्मा एंड ऑस्कर’ से होगी।
राज्यभर में सोने की एक समान कीमत लागू करने वाला पहला राज्य केरल बना.
प्रमोद भगत और मनीषा रामदास ने बीडब्ल्यूएफ पैरा बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप में अपने वर्गों के फाइनल मुकाबले जीतकर भारत की झोली में दो स्वर्ण पदक डाले।
विज्ञान और शांति का अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह 2022 : 9-15 नवंबर
27वां मालाबार नौसेना अभ्यास 2022, जिसमें सभी चार क्वाड देशों भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान की नौसेनाएं शामिल हैं ने 9 नवंबर 2022 को पूर्वी चीन सागर के पास जापान के योकोसुका द्वीप के पास शुरू हुई। इसमें भारतीय नौसेना के जहाज 'आईएनएस शिवालिक' और 'आईएनएस कामोर्टा' भाग ले रहे हैं।
ईरान ने ठोस-ईंधन वाले रॉकेट Ghaem-100 का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया.
शेन वॉटसन ने “विनिंग द इनर बैटल ब्रिंगिंग द बेस्ट वर्जन ऑफ यू टू क्रिकेट” नामक एक नई किताब लिखी है।
आईसीसी ने क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में तीन दिग्गज खिलाड़ियों को जगह दी है। वेस्टइंडीज के **शिवनरायण चंद्रपाल**, पाकिस्तान के अब्दुल कादिर और इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स को यह सम्मान दिया गया है।
भारत के राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में नर्सिंग पेशेवरों को वर्ष 2021 के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार प्रदान किया।
केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दुबई में पीएम मोदी पर दो पुस्तकों का विमोचन किया. दो किताबों के नाम हैं मोदी@20 : ड्रीम्स मीट डिलीवरी” और “हार्टफेल्ट : द लिगेसी ऑफ फेथ”।
चर्चित साहित्यकार **मधु कांकरिया** और **डॉ. माधव हाडा** को क्रमश: 2021 और 2022 का 31वां एवं 32वां बिहारी पुरस्कार 9 नवंबर को उदयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदान किया गया। यह पुरस्कार मधु कांकरिया को उनके उपन्यास ‘हम यहां थे के लिए और डॉ माधव हाडा को उनकी आलोचनात्मक कृति ‘पचरंग चोला पहर सखी री' के लिए प्रदान किया गया।
फीफा विश्व कप 2022 20 नवंबर से कतर में खेला जाएगा.
फोर्ब्स की एशियाई व्यवसायी महिलाओं की सूची में तीन भारतीय महिलाएं शामिल. तीन भारतीय व्यवसायी महिलाओं में ग़ज़ल अलघ, सोमा मंडल और नमिता थापर हैं।
भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और फ्रांसीसी वायु सेना प्रमुख जनरल स्टीफन मिल ने जोधपुर में चल रहे गरुड़ VII अभ्यास में भाग लिया
ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने फिट इंडिया स्कूल सप्ताह के शुभंकर तूफान और तूफानी का शुभारंभ किया.
स्विट्जरलैंड पर्यटन ने ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को अपना मैत्री राजदूत नियुक्त किया।
मुंबई ने पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती. फाइनल मैच में मुंबई ने हिमाचल प्रदेश को तीन विकेट से हराया.
हर साल 12 नवंबर को दुनिया भर में विश्व निमोनिया दिवस (World Pneumonia Day) मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व निमोनिया दिवस की थीम “निमोनिया अफ्फेक्ट्स एवरीवन” है.
शिव थापा ने एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप 2022 में रजत पदक जीता , भारत ने चार स्वर्ण, दो रजत और छह कांस्य के साथ कुल 12 पदक जीता.
नवंबर 2022 में तमिलनाडु स्थित ‘अनामलाई टाइगर रिजर्व’ (एटीआर) ने ‘हाथी दत्तक ग्रहण योजना’ का अनावरण किया है।
20 से 28 नवंबर 2022 तक ‘भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव’ (आईएफएफआई) के 53वें संस्करण का आयोजन गोवा में किया जाएगा। 20 नवंबर 2022 को आईएफएफआई के 53वें संस्करण की शुरुआत ऑस्ट्रियन फिल्म 'अल्मा एंड ऑस्कर' से की जाएगी।
भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के उपलक्ष्य में हर साल 11 नवंबर को 'राष्ट्रीय शिक्षा दिवस' के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष का विषय - "पाठ्यक्रम बदलना, शिक्षा में बदलाव लाना" है।
गौरव द्विवेदी प्रसार भारती के सीईओ नियुक्त किए गए हैं
आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी, बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस या आदिवासी गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है।
41वां भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला नई दिल्ली के प्रगति मैदान में किया गया
स्पेनिश फिल्म निर्देशक और लेखक कार्लोस सौरा को गोवा में 53वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2022 से सम्मानित किया जाएगा।
पीएम मोदी ने बेंगलुरु में श्री नादप्रभु केम्पेगौड़ा की 108 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ प्रॉस्पेरिटी’ का अनावरण किया.
भारतीय नौसेना के पश्चिमी कमान ने 12 नवंबर 2022 को अपतटीय संपत्तियों की सुरक्षा में संगठनात्मक प्रभावशीलता का मूल्यांकन करने के लिए ‘प्रस्थान’ अभ्यास किया।
हाल ही में 85 वर्षीय प्रसिद्ध गणितज्ञ आरएल कश्यप का निधन हो गया है
केरल पर्यटन ने वर्ल्ड ट्रैवल मार्ट में “रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म ग्लोबल अवार्ड” जीता.
केन्याई धावक केनेथ किप्रॉप रेन्जू पर संदिग्ध डोपिंग के लिए लगा पांच साल का डोपिंग प्रतिबंध.
नतासा पर्क मूसर स्लोवेनिया की पहली महिला राष्ट्रपति चुनी गईं.
तेलुगु फिल्म सुपरस्टार कृष्णा गारू का निधन हो गया है
भारत और स्वीडन ने 15 नवंबर 2022 को लीडआईटी (उद्योग संक्रमण के लिए नेतृत्व) शिखर सम्मेलन की मेजबानी की। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री, भूपेंद्र यादव ने स्वीडन की जलवायु और पर्यावरण मंत्री **सुश्री रोमिना पौरमोख्तरी** के साथ शिखर सम्मेलन की सह-मेजबानी की।
**भारत-अमेरिका** संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास "युद्ध अभ्यास 22" का 18वां संस्करण नवंबर, 2022 में **औली, उत्तराखंड** में आयोजित किया जाएगा।
‘पैन-इंडिया’ तटीय रक्षा अभ्यास ‘सी विजिल-22′ का तीसरा संस्करण 15-16 नवंबर 22 को आयोजित किया गया है।
ओलंपिक पदक विजेता **एमसी मैरी कॉम, पीवी सिंधु, मीराबाई चानू और गगन नारंग** 14 नवंबर, 2022 को भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के एथलीट आयोग के सदस्य के रूप में चुने गए हैं।
**मेघालय** में तीन दिवसीय **वांगला उत्सव** समारोह का समापन 12 नवंबर, 2022 को हुआ।
**ग्रेग बार्कले** को दूसरे कार्यकाल के लिए **अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अध्यक्ष** के रूप में पुनः चुना गया है।
14 नवंबर को विश्व भर में **विश्व मधुमेह दिवस** मनाया जाता है. इस वर्ष विश्व मधुमेह दिवस 2022 का विषय 'मधुमेह शिक्षा तक पहुंच' है.
17वां जी-20 शिखर सम्मेलन 15 और 16 नवंबर 2022 को बाली में आयोजित हुआ. दो दिवसीय शिखर सम्मेलन का विषय “एक साथ पुनर्प्राप्त करें, मजबूत हो जाएं” और अन्य विषयों के साथ वैश्विक आर्थिक सुधार, वैश्विक स्वास्थ्य वास्तुकला, डिजिटल परिवर्तन, स्थायी ऊर्जा संक्रमण और जलवायु परिवर्तन पर केंद्रित है।
इंग्लैंड ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर 8वें आईसीसी टी20 पुरुष विश्व कप जीता. इसका आयोजन ICC द्वारा ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से 13 नवंबर 2022 तक किया गया था।
13 नवंबर 2022 को **कंबोडियाई राजधानी नोम पेन्ह** में आयोजित 17वीं पूर्वी एशिया शिखर 2022 आयोजित हुआ.
हर साल 17 नवंबर को राष्ट्रीय मिर्गी दिवस (National Epilepsy Day) के रूप में मनाया जाता है।
नासा ने फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से अपना आर्टेमिस -1 मिशन लॉन्च किया है।
भारत जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक (CCPI), 2023 में 63 देशों की सूची में दो पायदान ऊपर चढ़कर आठवें स्थान पर आ गया है.
पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद विरमानी बने नीति आयोग के पूर्णकालिक सदस्य.
भारत स्टील का विश्व का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक बना. वर्तमान में सबसे बड़ा इस्पात उत्पादक देश चीन है.
भारत में हर साल 18 नवंबर को राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस (National Naturopathy Day) मनाया जाता है।
मर्सिडीज के जॉर्ज रसेल ने ब्राजीलियाई ग्रां प्री एफ1 रेस जीता है। मर्सिडीज के लुईस हैमिल्टन और फेरारी के कार्लोस सैन्ज क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
भारत के बास्केटबॉल दिग्गज अब्बास मुंतसिर का निधन हो गया है
स्पेन के कार्लोस अल्कराज बने सबसे कम उम्र के विश्व नंबर 1 एटीपी खिलाड़ी बने
सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे को लेस इनवैलिड्स, पेरिस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.
राष्ट्रपति मुर्मू ने डॉ सी वी आनंद बोस को पश्चिम बंगाल के 22वें राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया.
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति **जोको विडोडो** ने 16 नवंबर 2022 को बाली में दो दिवसीय (15-16 नवंबर)17 वीं जी-20 शिखर सम्मेलन के समापन पर औपचारिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जी-20 की अध्यक्षता सौंपी।
हाल ही में पंजाबी एक्ट्रेस Daljeet Kaur का निधन हो गया है
दलाई लामा को ‘गांधी मंडेला’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
मणिपुर ने संपन्न पूर्वोत्तर ओलंपिक खेलों में 85 स्वर्ण पदक सहित कुल 237 पदक के साथ लगातार दूसरे साल शीर्ष स्थान हासिल किया। मणिपुर ने 76 रजत और 77 कांस्य पदक भी जीते। असम 81 स्वर्ण, 60 रजत और 60 कांस्य पदक सहित कुल 201 पदक जीतकर दूसरे स्थान पर रहा।
नेटवर्क रेडीनेस इंडेक्स 2022 में भारत ने 61वां स्थान प्राप्त किया.
भारत का पहला हाथी मृत्यु ऑडिट ढांचा तमिलनाडु द्वारा पेश किया गया.
विश्व बाल दिवस हर साल 20 नवंबर को मनाया जाता है। भारत में 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है।
प्रख्यात उपन्यासकार खालिद जावेद को 2022 का जेसीबी साहित्य पुरस्कार प्रदान किया गया
ब्रिटिश इतिहासकार साइमन सेबाग द्वारा लिखित ‘द वर्ल्ड: ए फैमिली हिस्ट्री’ नामक पुस्तक का विमोचन.
सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे को पेरिस में गार्ड ऑफ ऑनर मिला.
सभी केंद्र और राज्य प्रायोजित योजनाएं हर दरवाजे तक पहुंचें और लोगों और सरकार के बीच एक सेतु के रूप में कार्य करने के लिए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ माणिक साहा ने ‘अमर सरकार’ पोर्टल लॉन्च किया.
स्पेन के कार्लोस अल्कराज सबसे कम उम्र के विश्व नंबर 1 एटीपी खिलाड़ी बने.
थाईलैंड में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत परिवार नियोजन में नेतृत्व के लिए एक्सेल पुरस्कार-2022 प्राप्त करने वाला एकमात्र देश बन गया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ईटानगर के होलांगी में अरुणाचल प्रदेश के पहले ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे ‘डोनी पोलो’ एयरपोर्ट का उद्घाटन किया।
बंडारू विल्सन बाबू कोमोरोस में भारत के नये राजदूत नियुक्त किए गए
मणिपुर का सबसे बड़ा उत्सव संगाई राज्य में शुरू हुआ.
भारतीय और ओमानी नौसेना के बीच 13वां द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास नसीम अल बह्र-2022 ओमान के तट पर शुरू हुआ.
न्यूज़ीलैंड के सुप्रीम कोर्ट ने देश में 18 वर्ष की मतदान आयु को भेदभावपूर्ण करार दिया.
20 नवंबर को **कतर के अल खोर में स्थित अल बायत स्टेडियम** में आयोजित एक रंगारंग समारोह में 22वें फीफा पुरुष विश्व कप शुरू हुआ. भारत का प्रतिनिधित्व उपराष्ट्रपति **जगदीप धनखड़** ने किया।
प्रसिद्ध हॉलीवुड अभिनेता **मॉर्गन फ्रीमैन** उद्घाटन समारोह में कथावाचक थे।
पणजी, गोवा में 53वें IFFI का उद्घाटन 20 नवंबर 2022 को किया गया. प्रसिद्ध स्पेनिश फिल्म निर्देशक **कार्लोस सौरा** को प्रतिष्ठित सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
अभिनेता निर्माता **चिरंजीवी कोनिडेला** को 2022 के लिए आईएफएफआई इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए चुना गया है।
मैक्स वेरस्टैपेन ने अबू धाबी एफ1 ग्रैंड प्रिक्स जीता है
हाल ही में तबस्सुम दिग्गज अभिनेत्री का निधन हो गया है
मोनिका बत्रा एशियाई कप टेबल टेनिस में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं.
पत्रकार दानिश मंजूर भट्ट कोविड-19 राहत प्रयासों हेतु ‘जयपुर फुट यूएसए’ पुरस्कार से सम्मानित.
जर्मन रेसिंग ड्राइवर सेबेस्टियन वेट्टेल ने फॉर्मूला वन रेसिंग से संन्यास लिया.
क्रिसिल ने वित्त वर्ष 23 के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद के पूर्वानुमान को 7.3% से घटाकर 7% कर दिया.
भारत ने 15वीं एशियाई एयरगन चैंपियनशिप में 28 में से 25 स्वर्ण जीते.
हरकीरत सिंह पहले पगड़ीधारी सिख जो कनाडा के ब्रैम्पटन शहर के डिप्टी मेयर नियुक्त किये गए.
मणिपुर संगाई महोत्सव 2022 राज्य में शुरू हुआ.
रसना के संस्थापक अरीज पिरोजशॉ खंबाटा का निधन.
असम के चर्चित K9 डॉग स्क्वायड का पहला सदस्य **जोरबा** का निधन हो गया है।
मनिका बत्रा एशियन कप में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं.
पूर्व भारतीय फुटबॉल कप्तान बाबू मणि का 59 की उम्र में निधन.
सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने 20 नवंबर 2022 को फाइनल में नॉर्वेजियन खिलाड़ी कैस्पर रुड को हराकर ट्यूरिन, इटली में अपना छठा एटीपी फाइनल खिताब जीता।
अनामलाई टाइगर रिजर्व ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में ‘जंबो ट्रेल्स’ लॉन्च किया है, जिसका उद्देश्य बाघ अभयारण्य में आगंतुकों को हाथियों, एटीआर के वनस्पतियों और जीवों और पहाड़ियों में रहने वाली आदिवासी जनजातियों के बारे में शिक्षित करना है।
भारत-इंडोनेशिया संयुक्त विशेष बल अभ्यास गरुड़ शक्ति 2022 इंडोनेशिया के सिलोडॉन्ग में शुरू हुआ.
योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में यूनेस्को-भारत-अफ्रीका हैकथॉन 2022 का उद्घाटन किया.
भारतीय और ओमानी नौसेना के बीच 13वां द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास नसीम अल बह्र-2022 ओमान के तट पर शुरू हुआ.
रूस , चीन को पीछे छोड़ते हुए भारत के लिए उर्वरकों का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता बन गया है.
भारतीय सेना के दक्षिण पश्चिमी कमान ने 21 नवंबर 2022 को **राजस्थान के थार रेगिस्तान** में एक एकीकृत अग्नि शक्ति अभ्यास, "शत्रुनाश" का आयोजन किया।
Other Important