Speedy Current Affairs November 2023 October Month Current Affairs Book 2023 Pdf Download
के.एन. शांता कुमार प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) बोर्ड के अध्यक्ष चुने गए
Asian Games 2023 : रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले ने टेनिस में स्वर्ण पदक जीता
डॉ. दिनेश दास ने संघ लोक सेवा आयोग के सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली.
रुईक्सियांग झांग को गणित में मिला 2023 SASTRA रामानुजन पुरस्कार
ताइवान ने अपनी पहली घरेलू निर्मित पनडुब्बी ‘हाइकुन’ का किया अनावरण
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी दे दी है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 41 विजेताओं को राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार प्रदान किए।
अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस हर साल 30 सितंबर को मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस 2023 का विषय है "अनुवाद मानवता के कई चेहरों को उजागर करता है।"
Asian Games 2023 : 72 साल बाद किरण बालियान शॉटपुट में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी.
विश्व हृदय दिवस हर साल 29 सितंबर को मनाया जाता है। इस साल की थीम ‘Use Heart, Know Heart’ रखी गई है।
North Korea में परमाणु बम बनाना अब संविधान का हिस्सा बन गया
गोकुल सुब्रमण्यम को इंटेल इंडिया का अध्यक्ष नियुक्त किया गया
प्रत्येक वर्ष 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के साथ ही लाल बहादुर शास्त्री जयंती भी मनाया जाता है। महात्मा गांधी की 154वीं जयंती और लाल बहादुर शास्त्री की 119वीं जयंती मनाई जा रही है।
भारत के मुरली श्रीशंकर ने हांगझू एशियाई खेलों में पुरुषों की लंबी कूद स्पर्धा में सर्वश्रेष्ठ 8.19 मीटर की छलांग के साथ रजत पदक जीता।
ईरान के आईआरजीसी ने नूर 3 सैन्य इमेजिंग उपग्रह IRGC को ओरबिट में सफलतापूर्वक लॉन्च किया
RBI ने धनलक्ष्मी बैंक के अंशकालिक अध्यक्ष के रूप में केएन मधुसूदनन को नियुक्त किया
सुधा मूर्ति ग्लोबल इंडियन अवार्ड पाने वाली पहली महिला बनीं.
पियरे एगोस्टिनी, फेरेंक क्रॉस और ऐनी एल’हुइलियर को “पदार्थ में इलेक्ट्रॉन गतिविद्यान का अध्ययन करने के लिए प्रकाश के अटोसेकंड पल्स उत्पन्न करने के प्रयोगी विधियों के लिए” फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार 2023 प्राप्त किया है.
वाइस एडमिरल तरुण सोबती ने नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला.
कैटलिन कारिको और ड्रू वीसमैन ने मेडिसिन में 2023 का नोबेल पुरस्कार जीता. उन्हें मैसेंजर आरएनए (एमआरएनए) तकनीक, जिसने अभूतपूर्व कोविड-19 टीकों का मार्ग प्रशस्त किया है, पर काम करने के लिए संयुक्त रूप से फिजियोलॉजी या मेडिसिन में 2023 नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
भारत द्वारा 14 अक्टूबर को भारत के बाहर उत्तरी अमेरिका के मैरीलैंड में बी आर अंबेडकर की सबसे बड़ी प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।
पाकिस्तान को हराकर भारत बना सैफ अंडर-19 फुटबॉल चैम्पियन
सचिन तेंदुलकर को ICC ने वर्ल्ड कप के लिए बनाया वैश्विक राजदूत
लेफ्टिनेंट जनरल रघु श्रीनिवासन ने 28वें महानिदेशक सीमा सड़क (डीजीबीआर) के रूप में पदभार ग्रहण किया।
डॉ. मोहम्मद मुइज्जू ने मालदीव का राष्ट्रपति चुनाव जीता।
भारत और बांग्लादेश की सेनाओं ने उमरोई, मेघालय में सम्प्रीति-XI की शुरुआत की।
प्रतिवर्ष 04 अक्टूबर को विश्व पशु दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व पशु दिवस की थीम "बड़े हों या छोटे, उन सभी से प्यार करें" है।
ग्लोबल मोबाइल स्पीड रैंकिंग में भारत 47वें स्थान पर आ गया है।
पी आर शेषाद्रि को साउथ इंडियन बैंक का एमडी और सीईओ नियुक्त किया गया है।
मौंगी जी बावेंडी, लुईस ई ब्रूस और एलेक्सी एकिमोव ने 2023 के लिए रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार जीता है। उन्होंने क्वांटम डॉट्स की खोज और संश्लेषण के लिए पुरस्कार जीता है।
बिहार सरकार ने न्यायिक सेवाओं में ईडब्ल्यूएस के लिए 10% आरक्षण की घोषणा की।
जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पश्मीना क्राफ्ट को मिला GI टैग
हर साल 5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस या अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया जाता है। विश्व शिक्षक दिवस 2023 का विषय है " हमें जो शिक्षा चाहिए उसके लिए शिक्षकों की आवश्यकता: शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए वैश्विक अनिवार्यता "।
नॉर्वेजियन लेखक जॉन फॉसे को साहित्य के लिए 2023 का नोबेल पुरस्कार मिला। यह पुरस्कार उन्हें उनके नवोन्वेषी नाटकों और गद्य के लिए दिया गया है, जो अनकही को आवाज देते हैं।
मध्य प्रदेश में महिलाओं के लिए सरकारी नौकरियों में 35 फीसदी आरक्षण का ऐलान किया गया।
भारतीय मूल की प्रोफेसर डॉ. जोयीता गुप्ता को स्पिनोज़ा पुरस्कार मिला है। उन्हें यह पुरस्कार जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में उनके काम के लिए नीदरलैंड में एक समारोह में मिला है।
मुनीश कपूर को आरबीआई के कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया।
नोबेल शांति पुरस्कार 2023 ईरानी मानवाधिकार कार्यकर्ता नर्गेस मोहम्मदी को प्रदान किया गया। उन्हें ईरान में महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाई और सभी के लिए मानवाधिकारों और स्वतंत्रता को बढ़ावा देने की उनकी लड़ाई के लिए सम्मानित किया गया है।
तेलंगाना सरकार द्वारा सभी स्कूली बच्चों के लिए "मुख्यमंत्री नाश्ता योजना" शुरू की गई।
तमिलनाडु का तट मंदिर भारत का पहला हरित ऊर्जा पुरातत्व स्थल बना.
जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (जीआईसी आरई) ने रामास्वामी नारायणन को अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया।
6 अक्टूबर को, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में तीन नए जिलों मालपुरा, सुजानगढ़ और कुचमन सिटी के गठन की घोषणा की।
8 अक्टूबर को वायुसेना ने अपनी 91वीं वर्षगांठ मनाया.
भारतीय मूल की प्रोफेसर डॉ. जॉयीता गुप्ता को जलवायु परिवर्तन रोकथाम के क्षेत्र में उनके काम के लिए नीदरलैंड में विज्ञान के सर्वोच्च पुरस्कार स्पिनोजा से सम्मानित किया गया।
यूरोपीय पुरुष गोल्फ टीम ने अपने अमेरिकी विरोधियों को हराकर 2023 राइडर कप जीता।
अरुणाचल प्रदेश के याक चुरपी, खामती चावल और तांगसा टेक्सटाइल को जीआई टैग प्राप्त हुआ।
एशियाई खेलों की पदक तालिका में भारत ऐतिहासिक 107 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा।
अयोध्या उत्तर प्रदेश का पहला सौर शहर बनेगा।
क्लाउडिया गोल्डिन ने 2023 में नोबेल अर्थशास्त्र पुरस्कार जीता। उन्हें "महिलाओं के श्रम बाजार के परिणामों के बारे में हमारी समझ को उन्नत करने के लिए" पुरस्कार मिला है।
16वीं राष्ट्रीय कृषि विज्ञान कांग्रेस कोच्चि में आयोजित।
वार्षिक संयुक्त एचएडीआर अभ्यास 2023 (चक्रवत 2023) गोवा में आयोजित किया जा रहा है।
हर साल 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2023 का विषय है- 'मानसिक स्वास्थ्य एक सार्वभौमिक मानव अधिकार है'।
महाराष्ट्र सरकार द्वारा 'लेक लड़की' (प्यारी बेटी) योजना को मंजूरी दी गई। इस योजना के तहत, परिवार को बालिका के जन्म के बाद 5000 रुपये, कक्षा 1 में प्रवेश लेने पर 6000 रुपये, कक्षा 6 के बाद 7000 रुपये, कक्षा 11 के बाद 8000 रुपये और 18 वर्ष की आयु पूरी करने पर 75,000 रुपये मिलेंगे।
8वां ब्रिक्स अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा सम्मेलन 11 अक्टूबर 2023 से नई दिल्ली में शुरू। सम्मेलन का विषय प्रतिस्पर्धा कानून और नीति में नए मुद्दे, आयाम, परिप्रेक्ष्य और चुनौतियां है।
हर साल 11 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस का विषय "लड़कियों के अधिकारों में निवेश: हमारा नेतृत्व, हमारा कल्याण" है।
रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्कों का क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा। रोहित शर्मा ने 453 मैचों में 556 छक्के लगाए हैं। उन्होंने क्रिस गेल के 553 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
कैबिनेट ने एक स्वायत्त संस्था "मेरा युवा भारत" (एमवाई भारत) की स्थापना को मंजूरी दी। स्वायत्त निकाय, मेरा युवा भारत (एमवाई भारत), राष्ट्रीय युवा नीति में 'युवा' की परिभाषा के अनुरूप, 15-29 वर्ष के आयु वर्ग के युवाओं को लाभान्वित करेगा।
इस कार्यक्रम के घटक, विशेष रूप से किशोरों के लिए बनाए गए हैं, जिसके लाभार्थी 10-19 वर्ष के आयु वर्ग के किशोर होंगे।
इजरायल से भारतीयों की वापसी के लिए केंद्र सरकार ने शुरू किया 'ऑपरेशन अजय'. यूक्रेन से भारतीय नागरिकों और छात्रों को वापस लाने के लिए "ऑपरेशन गंगा" शुरू किया गया था।
11 अक्टूबर को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 122वीं जयंती मनाई गई।
देहरादून में उत्तराखंड युवा महोत्सव में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 'रोजगार प्रयाग पोर्टल' लॉन्च किया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा गंगा डॉल्फिन को राज्य जलीय पशु घोषित किया गया।
शिव बजरंग सिंह इंडियन बैंक के नए कार्यकारी निदेशक बने।
भारत के आयुष शेट्टी ने BWF विश्व जूनियर चैंपियनशिप 2023 में कांस्य पदक हासिल किया
बिहार के बाद राजस्थान ने जाति आधारित जनगणना की घोषणा की
द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने लखनऊ में अपनी नवीनतम पुस्तक, “द बुक ऑफ लाइफ: माई डांस विद बुद्धा फॉर सक्सेस” लॉन्च की है।
महाराष्ट्र सरकार ने स्वतंत्र अनुसूचित जनजाति आयोग की स्थापना को मंजूरी दी।
ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2023 में भारत चार स्थान फिसलकर 111वें स्थान पर आ गया है। 2022 की रैंकिंग में भारत 121 देशों में 107वें स्थान पर था। आयरलैंड और जर्मनी के दो गैर सरकारी संगठनों 'कंसर्न वर्ल्डवाइड' और 'वेल्ट हंगरहिल्फ़' ने यह रिपोर्ट जारी की है।
हर साल 13 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष, दिवस का विषय "लचीले भविष्य के लिए असमानता से लड़ना" है।
नासा का पार्कर सोलर प्रोब सबसे तेज़ मानव निर्मित वस्तु बन गया है।
लॉरियस ब्रांड का एम्बेसडर के बाद विश्व एथलेटिक्स निकाय के द्वारा भारत के नीरज चोपड़ा को 2023 के लिए पुरुष विश्व एथलीट ऑफ द ईयर के लिए नामांकित किया गया है।
प्रसिद्ध हॉलीवुड अभिनेता और निर्माता माइकल डगलस को 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रतिष्ठित सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
प्रसिद्ध लेखक और कार्यकर्ता शिवशंकरी वर्ष 2022 के प्रतिष्ठित सरस्वती सम्मान से सम्मानित किया गया।
सरकार ने इरकॉन इंटरनेशनल और राइट्स को नवरत्न का दर्जा दिया।
झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के लिए ‘जूही’ शुभंकर का अनावरण किया.
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक ने की क्रिकेट से संन्यास की घोषणा.
साउथ इंडियन बैंक ने वीजे कुरियन को अपना नया चेयरमैन नियुक्त किया
उदयपुर भारत का पहला वेटलैंड शहर बनेगा.
सरकार ने इरकॉन इंटरनेशनल और राइट्स को नवरत्न का दर्जा दिया।
रौनक साधवानी ने एफआईडीई वर्ल्ड जूनियर रैपिड शतरंज चैंपियनशिप 2023 में जीत हासिल की है।
भारत 15 अक्टूबर को विश्व छात्र दिवस मनाता है। यह डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। विश्व छात्र दिवस 2023 का विषय "भविष्य को सशक्त बनाना: सभी के लिए शिक्षा" है।
अनुभवी पत्रकार के एस सच्चिदानंद मूर्ति का 68 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त और कांग्रेस नेता मनोहर सिंह गिल का निधन हो गया है. वह 1996 से 2001 तक भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त रहे थे.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची को संयुक्त राष्ट्र में भारत का स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किया गया. वह इंद्र मणि पांडे की जगह लेंगे.
18वीं भारत-वियतनाम संयुक्त आयोग की बैठक हनोई में आयोजित हुई। विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने बैठक की सह-अध्यक्षता की |
फ़िनलैंड के पूर्व राष्ट्रपति मार्टी अहतिसारी का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें अक्टूबर 2008 में नॉर्वेजियन नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड का 39वां स्थापना दिवस 16 अक्टूबर को मनाया गया।
16 अक्टूबर 2023 को नई दिल्ली में भारत-ब्रिटेन 2 प्लस 2 विदेश एवं रक्षा वार्ता का आयोजन किया गया। यह पहली भारत-यूके 2+2 विदेश और रक्षा वार्ता थी। वार्ता के दौरान कुछ क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर चर्चा की गई।
इन क्षेत्रों में व्यापार और निवेश, रक्षा, महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियां, नागरिक उड्डयन, स्वास्थ्य, ऊर्जा और संस्कृति शामिल हैं।
गोवा काजू को भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग दिया गया।
भोपाल का महिला थाना ISO प्रमाणन पाने वाला देश का पहला महिला थाना बन गया है.
हर साल 16 अक्टूबर को दुनिया भर में विश्व खाद्य दिवस मनाया जाता है। विश्व खाद्य दिवस 2023 का विषय है "जल ही जीवन है, जल ही भोजन है। किसी को पीछे न छोड़ें।"
डेनियल नोबोआ इक्वाडोर के सबसे कम उम्र के राष्ट्रपति बनेंगे।
हर साल 17 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस 2023 का विषय "सभ्य कार्य और सामाजिक सुरक्षा: सभी के लिए व्यवहार में गरिमा लाना" है।
सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक विवाह को वैध करने से इनकार कर दिया। 2023 तक, 34 देशों में समलैंगिक जोड़ों के बीच विवाह कानूनी है। एस्टोनिया 1 जनवरी 2024 से समलैंगिक जोड़ों के बीच विवाह को वैध बनाने वाला 35वां देश बन जाएगा।
गिटेक्स ग्लोबल 2023 का 43वां तकनीकी उत्सव, दुबई में शुरू हुआ।
ओलंपिक में 128 साल बाद फिर से क्रिकेट खेल को शामिल किया गया.
मशहूर मलयालम फिल्म प्रोड्यूसर पीवी गंगाधरन का निधन.
क्रिस्टोफर लक्सन न्यूजीलैंड के अगले प्रधान मंत्री होंगे।
69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किये गये
मर्सर और सीएफए इंस्टीट्यूट द्वारा जारी वैश्विक पेंशन सूचकांक 2023 में भारत की रैंक 47 देशों में से घटकर 45वें स्थान पर आ गई है। 2022 में भारत 44 देशों में 41वें स्थान पर था। वैश्विक स्तर पर नीदरलैंड पहले स्थान पर है।
Speedy Publication:
विपणन वर्ष 2024-25 के लिए रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को केंद्र द्वारा मंजूरी दे दी गई।
सरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) को चार प्रतिशत अंक बढ़ाकर 42% से 46% कर दिया है।
18 अक्टूबर 2023 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पटना में चौथा 'बिहार कृषि रोडमैप 2023-2028' लॉन्च किया। बिहार सरकार ने इस कृषि रोडमैप के लिए 1 लाख 64 हजार करोड़ रुपये का बजट बनाया है।
रघुबर दास को ओडिशा का तथा इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
पंजाब सरकार ने राज्य को पूरी तरह से नशा मुक्त बनाने के लिए मिशन 'होप इनिशिएटिव' शुरू किया
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने IDFC लिमिटेड के IDFC फर्स्ट बैंक के साथ विलय को मंजूरी दे दी
भारत ने 2040 तक चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्री भेजने का लक्ष्य रखा।
हर साल 20 अक्टूबर को विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस मनाया जाता है। विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस 2023 का विषय "बेहतर हड्डियों का निर्माण" है।
संगठित साइबर अपराध का भंडाफोड़ करने के लिए सीबीआई द्वारा राष्ट्रव्यापी ऑपरेशन चक्र-2 शुरू किया गया।
कार्तिकेयन मुरली शास्त्रीय शतरंज में विश्व के नंबर एक मैग्नस कार्लसन को हराने वाले तीसरे भारतीय बने।
पद्म श्री पुरस्कार विजेता और आध्यात्मिक नेता बंगारू आदिगलर का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
आरईसी लिमिटेड को जोखिम प्रबंधन में गोल्डन पीकॉक पुरस्कार प्राप्त हुआ।
सरकार का लक्ष्य 2024 में भारत सेमीकंडक्टर रिसर्च सेंटर की स्थापना करना है।
उन्नति हुडा ने सामिया इमाद फारूकी को हराकर अबू धाबी मास्टर्स 2023 में महिला एकल का खिताब जीता.
उधमपुर सैन्य स्टेशन को 'बेस्ट ग्रीन मिलिट्री स्टेशन' पुरस्कार प्रदान किया गया.
शुबमन गिल वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 2,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला का रिकॉर्ड तोड़ा.
एन्थ्यूरियम महोत्सव मिजोरम में ममित जिले के रेइक में शुरू हुआ.
भारतीय सैन्य विरासत महोत्सव के पहले संस्करण का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में किया.
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा विद्या समीक्षा सॉफ्टवेयर- सागर से सारांश विकसित किया गया.
संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन ने गुजरात के कच्छ जिले के धोरडो गांव को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों में से एक के रूप में सम्मानित किया.
प्रोजेक्ट 15बी क्लास गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर का तीसरा स्टील्थ डिस्ट्रॉयर यानी यार्ड 12706 (इम्फाल) को मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) द्वारा भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया.
इसरो ने श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से गगनयान के क्रू मॉड्यूल का पहला उड़ान परीक्षण वाहन एबॉर्ट मिशन -1 (टीवी-डी1) को सफलतापूर्वक लॉन्च किया।
17 अक्टूबर को वियतनाम के ताओ डैन पार्क में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया गया.
भारतीय और मलेशियाई सेना के बीच एक संयुक्त द्विपक्षीय प्रशिक्षण अभ्यास "हरिमाउ शक्ति 2023" मेघालय के उमरोई छावनी में शुरू हुआ
23 अक्टूबर को महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी का 77 वर्ष की आयु में दिल्ली में निधन हो गया.
37वां राष्ट्रीय खेल 26 अक्टूबर को गोवा में शुरू हुआ.
श्रीलंकाई कैबिनेट ने भारतीय नागरिकों को मुफ्त पर्यटक वीजा देने की मंजूरी दे दी है।
संयुक्त राष्ट्र दिवस हर साल 24 अक्टूबर को मनाया जाता है। एंटोनियो गुटेरेस संयुक्त राष्ट्र के वर्तमान महासचिव हैं.
हार्वर्ड लॉ स्कूल का 'वैश्विक नेतृत्व के लिए पुरस्कार' सीजेआई चंद्रचूड़ को प्रदान किया गया।
एशियन पैरा गेम्स 2023 चीन के हांगझू में शुरू हुआ।
कोटक महिंद्रा बैंक के एमडी और सीईओ के रूप में अशोक वासवानी को नियुक्ति किया गया।
26 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर का भारत संघ में 76वां विलय दिवस मनाया गया।
हर साल 24 अक्टूबर को विश्व पोलियो दिवस मनाया जाता है। विश्व पोलियो दिवस 2023 का विषय "माताओं और बच्चों के लिए एक स्वस्थ भविष्य" है।
आईएसबी प्रोफेसर सारंग देव को डब्ल्यूएचओ ने अपने टीबी सलाहकार समूह में नियुक्त किया.
BCCI ने अमोल मजूमदार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया
केंद्र सरकार ने प्रमुख उर्वरकों पर 22,303 करोड़ रुपये की सब्सिडी को मंजूरी दी.
NCERT आने वाली किताबों में ‘इंडिया’ की जगह ‘भारत’ करेगी.
NCRTC ने भारत की पहली सेमी-हाई-स्पीड क्षेत्रीय रेल सेवा का नाम 'RAPIDX' रखा है
अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट अमित सरोहा और पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी पारुल डी परमार चीन के हांगझोऊ में शुरू 19वें एशियन पैरा गेम्स २०२३ के उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक बने.
पंजाब के नवांपिंड सरदारां गांव को भारत के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव का 2023 पुरस्कार मिला |नवांपिंड सरदारां गांव
रॉबर्ट फीको को स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया।
चुनाव आयोग अभिनेता राजकुमार राव को अपना ‘नेशनल आइकन’ नियुक्त किया है.
27 अक्टूबर को पीएम मोदी ने 7वीं भारतीय मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन किया। आईएमसी 2023 वैश्विक डिजिटल नवाचार की थीम पर आयोजित किया जा रहा है।
भारत और यूरोपीय संघ ने गिनी की खाड़ी में अपना पहला संयुक्त नौसैनिक अभ्यास किया।
अंतरिक्ष स्टार्ट-अप स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा विक्रम-1 रॉकेट का अनावरण किया गया। विक्रम-1 एक बहुस्तरीय प्रक्षेपण यान है जो लगभग 300 किलोग्राम पेलोड को पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित करने में सक्षम है।
चीन के पूर्व प्रधानमंत्री ली केकियांग का 68 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के चित्रकूट के तुलसी पीठ में तीन पुस्तकों ( अष्टाध्यायी भाष्य', 'रामानंदाचार्य चरितम' और 'भगवान श्री कृष्ण की राष्ट्रलीला ) का विमोचन किया।
सुल्तान इब्राहिम सुल्तान इस्कंदर को मलेशिया का नया राजा चुना गया।
ब्राजील के वैज्ञानिकों ने कोकीन की लत के लिए कैलिक्सकोका नामक एक नया टीका विकसित किया है।
भारत और कजाकिस्तान के बीच कजाकिस्तान के ओटार में अभ्यास काज़िंड-2023 शुरू हुआ।
भारत ने पैरा एशियन गेम्स 2023 में ऐतिहासिक 111 पदक ( 29 स्वर्ण, 31 रजत और 51 कांस्य ) साथ पांचवें स्थान पर रहा. चीन 521 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर है।
ईरान और जापान ने क्रमशः 131 पदक और 150 पदक जीते। कोरिया ने 103 पदकों के साथ चौथे स्थान पर टूर्नामेंट समाप्त किया।
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा नेटवर्क (ICN) का सदस्य बन गया।
भारत के ‘हंगर प्रोजेक्ट’ के माध्यम से उत्तराखंड में खाद्य सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को मजबूत करने के लिए नॉर्वे सितंबर 2026 तक तीन वर्षों में ₹44.7 मिलियन आवंटित करेगा।
झारखंड सरकार द्वारा बेघरों के लिए 'अबुआ आवास योजना' के तहत 8 लाख घर बनाए जाएंगे।
एमएस धोनी भारतीय स्टेट बैंक के ब्रांड एंबेसडर बन गए हैं।
हर साल 31 अक्टूबर को 'राष्ट्रीय एकता दिवस' मनाया जाता है। यह सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
ऐटाना बोनमती और लियोनेल मेस्सी को 2023 बैलन डी'ओर विजेता नामित किया गया है।
यूनेस्को ने कोझिकोड को ‘साहित्य का शहर’ और ग्वालियर को ‘संगीत का शहर’ नाम दिया।