Header Ads Widget

Speedy Current Affairs December 2023 | December Month Current Affairs 2023 | Speedy Current Affairs Book PDF Download In Hindi

Speedy Current Affairs December 2023 | December Month Current Affairs 2023 | Speedy Current Affairs Book PDF Download In Hindi




शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी दर 7.2% से घटकर 6.6% हो गई।


अब्दुल्लाही मिरे को यूएनएचआरसी के प्रतिष्ठित नानसेन पुरस्कार का विजेता नामित किया गया।


एजुकेट गर्ल्स की संस्थापक सफीना हुसैन को शिक्षा के लिए WISE पुरस्कार प्रदान किया गया।


केंद्रीय मंत्रिमंडल ने यौन अपराधों की सुनवाई के लिए फास्ट-ट्रैक अदालतों को 3 साल तक जारी रखने को मंजूरी दी।


भारत का सबसे बड़ा सर्कुलर रेलवे बेंगलुरु में बनाया जाएगा।


केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को अगले पांच वर्षों के लिए बढ़ा दिया है।


शुभमन गिल आईपीएल टीम गुजरात टाइटंस के कप्तान नियुक्त हुए।


गनेमत सेखों और अंगद वीर सिंह बाजवा की जोड़ी ने राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में स्कीट मिश्रित टीम का खिताब अपने नाम किया।


Speedy Current Affairs Book 2023 One Liner


अटल डुल्लू जम्मू-कश्मीर के नए मुख्य सचिव नियुक्त किए गए.


पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधायकों और मंत्रियों के वेतन में 40,000 रुपये प्रति माह की बढ़ोतरी की है। अब विधायकों को हर महीने 1,21,000 रुपये और मंत्रियों को 1,50,000 रुपये मिलेंगे।


पंजाब ने गत चैम्पियन हरियाणा को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सीनियर पुरूष राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप जीत ली।

नागालैंड ने 1 दिसंबर को अपना 61वां राज्य दिवस मनाया.


इसरो की वैज्ञानिक वीआर ललितांबिका को फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार मिला.


केंद्र ने जोशीमठ के लिए 1658 करोड़ रुपये की पुनर्निर्माण योजना को मंजूरी दी .


Blod.in ने अस्पतालों और ब्लड बैंकों के लिए भारत का पहला ऑन-डिमांड ब्लड लॉजिस्टिक्स प्लेटफॉर्म Blod+ लॉन्च किया है।


हॉर्नबिल फेस्टिवल का 24वां संस्करण नागा हेरिटेज विलेज किसामा में शुरू हुआ।


जुलाई-सितंबर तिमाही में भारत की जीडीपी विकास दर बढ़कर 7.6% हो गई।


हर साल 1 दिसंबर को दुनिया भर में विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। विश्व एड्स दिवस 2023 का विषय है "समुदायों को नेतृत्व करने दें।"


एसबीएम-गोबरधन बायोगैस सम्मेलन 01 दिसंबर 2023 को नई दिल्ली में आयोजित हुआ। इसका उद्देश्य वेस्ट टू वेल्थ और सर्कुलर इकोनॉमी में तेजी लाना है।


उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने केरल के तिरुवनंतपुरम में 5वें वैश्विक आयुर्वेद महोत्सव का उद्घाटन किया। इसका विषय 'स्वास्थ्य सेवा में उभरती चुनौतियाँ और एक पुनरुत्थान आयुर्वेद' है।


ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ग्राहक सेवा बिंदुओं (सीएसपी) के माध्यम से बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए ‘अमा बैंक’ लॉन्च किया।


29 नवंबर को उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा में 2023-24 के लिए 28,760.67 करोड़ रुपये की अनुपूरक मांगें पेश कीं। इसमें 2023-24 के लिए अयोध्या के लिए विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए 175 करोड़ रुपये से अधिक शामिल हैं।


अमेरिकी राजनयिक और नोबेल विजेता हेनरी किसिंजर का 29 नवंबर को 100 साल की उम्र में निधन हो गया।


यूएनएफसीसीसी पार्टियों के सम्मेलन (COP-28) की 28वीं बैठक 30 नवंबर को दुबई में शुरू हुई। जीवाश्म ईंधन और कार्बन उत्सर्जन पर लगाम लगाना शिखर सम्मेलन का मुख्य एजेंडा है।


लोकप्रिय अभिनेत्री और संगीतकार आर सुब्बालक्ष्मी का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया।


केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने एम्प्लीफाई 2.0 (अस्सेस्मेंट एंड मॉनिटरिंग प्लेटफार्म फॉर लीवेबल, इन्क्लूसिव एंड फ्यूचर रेडी अर्बन इंडिया) पोर्टल लॉन्च किया है।


Speedy Current Affairs Book PDF Download In Hindi


नवंबर में भारत का जीएसटी संग्रह 15% बढ़कर ₹1.68 लाख करोड़ हुआ.


आईआईटीएफ-2023 में ओडिशा पवेलियन ने ‘प्रदर्शन में उत्कृष्टता’ के लिए स्वर्ण पदक जीता.


मनीषा पाढ़ी को भारत की पहली महिला एड-डी-कैंप (एडीसी) नियुक्त किया गया है।


विश्व डिजिटल प्रतिस्पर्धात्मकता रैंकिंग 2023 में भारत को 64 अर्थव्यवस्थाओं में 49वें स्थान पर रखा गया है। रैंकिंग में संयुक्त राज्य अमेरिका शीर्ष स्थान पर रहा।


भारत को अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) परिषद के लिए फिर से चुना गया है।


विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस प्रतिवर्ष 02 दिसंबर को मनाया जाता है।


लंबी कूद के खिलाड़ी मुरली श्रीशंकर ने केरल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का जिमी जॉर्ज पुरस्कार जीता.

4 दिसंबर को भारत में नौसेना दिवस मनाया जाता है। इस साल 2023 में थीम – ‘भारतीय नौसेना: युद्ध के लिए तैयार, विश्वसनीय, एकजुट और भविष्य में सुरक्षित रहने वाली‘ है.


सुरेश रैना को जम्मू-कश्मीर का युवा मतदाता जागरूकता राजदूत नियुक्त किया गया है.


ऋतुराज गायकवाड़ टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 4000 रन जड़ने वाले भारतीय बने.


सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला सैंड्रा डे ओ’कॉनर का 93 वर्ष की आयु में निधन.


नारायण शेषाद्री भारत ऋण समाधान कंपनी लिमिटेड (आईडीआरसीएल) के अध्यक्ष बने.



सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने अदालती आदेशों के त्वरित कार्यान्वयन के लिए फास्टर 2.0 पोर्टल लॉन्च किया.


संयुक्त अरब अमीरात ने दुनिया के सबसे बड़े एकल-साइट सौर ऊर्जा संयंत्र ‘अल धफरा’ परियोजना का उद्घाटन किया.


01 दिसंबर को ‘सीमा सुरक्षा बल’ (BSF) का 59वां स्थापना दिवस मनाया गया.

वेस्टइंडीज के क्रिकेटर ‘शेन डॉरिच’ ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है।


अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने अपनी नई पुस्तक ‘वेलकम टू पैराडाइज’ लॉन्च की है।


आरबीआई और बैंक ऑफ इंग्लैंड ने सीसीआईएल से संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए एक समझौता किया।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने एम्स देवघर में 10,000वें जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया।


बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात 'माइकौंग' को म्यांमार देश ने नाम दिया है


इंडिगो नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू करने वाली पहली एयरलाइन होगी.


ग्रेग ब्रॉकमैन को ओपनएआई के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है.


सैम ऑल्टमैन को ओपनएआई के सीईओ के रूप में किसे फिर से नियुक्त किया गया है.


बीजेपी ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव जीते। कांग्रेस ने तेलंगाना में विधानसभा चुनाव जीत लिया है।


इसरो 28 दिसंबर तक भारत का पहला एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट लॉन्च करेगा।


आर.प्रगनानंद और आर वैशाली विश्व की पहली भाई-बहन शतरंज ग्रैंडमास्टर की जोड़ी बनीं.


सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति खानविलकर  खेल रत्न-अर्जुन पुरस्कार समिति के अध्यक्ष होंगे.


कंचन देवी भारतीय वानिकी अनुसंधान शिक्षा परिषद की पहली महिला महानिदेशक बन गई हैं।


चेन्नई की वैशाली रमेशबाबू भारत की 84वीं ग्रैंडमास्टर बनीं।


5 दिसंबर को, इंडिया इंटरनेट गवर्नेंस फोरम 2023 (IIGF-2023) नई दिल्ली में आयोजित हुआ। फोरम का विषय "भारत के डिजिटल एजेंडे को समायोजित करते हुए आगे बढ़ना" था।


भारत ने आईबीए जूनियर विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में 3 स्वर्ण, 5 रजत और 1 कांस्य पदक जीते।


हर साल 5 दिसंबर को विश्व मृदा दिवस मनाया जाता है। 'मिट्टी और पानी, जीवन का एक स्रोत' विश्व मृदा दिवस 2023 का विषय है।


दीपिका पादुकोण ‘Academy Museum Gala Oscar ’ में शामिल होने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनीं.


राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) 2022 की रिपोर्ट के अनुसार महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित शहर राजधानी दिल्ली बना.


हाल ही में ‘ओपन नेटवर्क फार डिजिटल कामर्स’ (ओएनडीसी) ने ‘बिल्ड फॉर भारत’ अभियान शुरू किया है..


एपीसी सम्मेलन में शीतल देवी को सर्वश्रेष्ठ युवा एथलीट का पुरस्कार मिला.


ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस द्वारा “रिज़” को वर्ड ऑफ द ईयर नामित किया गया.


शहूर शो ‘सीआईडी’ में एक्शन और कॉमेडी करने के लिए फेमस दिनेश फडनीस का निधन हो गया।


इसरो और चंद्रयान-3 टीम को हाल ही में 2 दिसंबर को मुंबई में आयोजित 19वें इंडिया बिजनेस लीडर अवार्ड्स (आईबीएलए) में “ब्रांड इंडिया में उत्कृष्ट योगदान” पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


भारतीय रेलवे ने हाथियों की वजह से होने वाले रेल हादसों को रोकने के लिए एक नई प्रणाली, गजराज सुरक्षा कवच, पेश की है।


IN-SPACe ने स्पेस टेक स्टार्टअप के लिए सीड फंड योजना की घोषणा की. यह सीड फंड योजना शहरी विकास और आपदा प्रबंधन पर केंद्रित है।


04 दिसंबर को  पिलाटस पीसी-7 एमके II प्रशिक्षण विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के दो पायलटों की मौत हो गई। विमान ने तेलंगाना के डंडीगल एयरफोर्स स्टेशन से उड़ान भरी थी। विमान मेडक जिले के तूपरान शहर के पास जला हुआ पाया गया।


एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स के अनुसार भारत 2030 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।


रेवंत रेड्डी तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री होंगे..


पंचायती राज मंत्रालय द्वारा भौगोलिक सूचना प्रणाली एप्लिकेशन "ग्राम मानचित्र" लॉन्च किया गया। यह भौगोलिक सूचना प्रणाली ग्राम पंचायत द्वारा स्थानिक योजना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है।


महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के राजकोट किले में पीएम मोदी ने शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया।


7 दिसंबर से 24 दिसंबर तक ‘अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2023’ का आयोजन हरियाणा के कुरुक्षेत्र में किया जायेगा.


भारतीय मूल की उपन्यासकार ‘मीरा चंद’ को सिंगापुर के सबसे प्रतिष्ठित कला पुरस्कार कल्चरल मेडलियन से सम्मानित किया गया है।


भारतीय मूल के समीर शाह ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (BBC) के नए अध्यक्ष नियुक्त हुए.


एनसीआरबी के अनुसार, पहचान योग्य अपराधों की दर (आईपीसी) 78.2 के साथ कोलकाता भारत का सबसे सुरक्षित शहर बन गया है। भारत के शीर्ष 10 सबसे सुरक्षित शहरों की सूची ऊपर दी गई है।

विकलांग व्यक्तियों को सशक्त बनाने के लिए अमेज़ॅन इंडिया को राष्ट्रीय पुरस्कार.

यूनेस्को ने 'गुजरात के गरबा' को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत (आईसीएच) की प्रतिनिधि सूची में शामिल किया है।

स्वीडन ने वाशिंगटन में संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए।

राष्ट्रीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस हर साल 7 दिसंबर को मनाया जाता है।

सियाचिन में तैनात होने वाली पहली महिला चिकित्सा अधिकारी कैप्टन गीतिका कौल हैं।

हरित आवरण को बढ़ाने के लिए साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड द्वारा "मियावाकी" वृक्षारोपण विधि का उपयोग किया जाएगा।

उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा जागो ग्राहक जागो शीर्षक से देशव्यापी मल्टीमीडिया जागरूकता अभियान शुरू किया गया.

टाइम मैगजीन ने 2023 के लिए लियोनेल मेस्सी को ‘एथलीट ऑफ द ईयर’ नामित किया.

टेलर स्विफ्ट को 2023 के लिए टाइम मैगजीन का पर्सन ऑफ द ईयर नामित किया गया है।

उत्कृष्ट वैज्ञानिक योगदान के लिए ‘डॉ. हेमचंद्रन रविकुमार’ को ‘कर्मवीर चक्र पदक’ और ‘रेक्स कर्मवीर ग्लोबल फेलोशिप’ से सम्मानित किया गया है।

‘जापान’ ने दुनिया के सबसे बड़े प्रायोगिक परमाणु फ्यूजन रियेक्टर JT-60SA का अनावरण किया है।

हरियाणा राज्य सरकार ने पंजोखरा गांव का नाम बदलकर ‘पंजोखरा साहिब’ कर दिया है।

लेखक अक्षय मुकुल को ‘कमलादेवी चट्टोपाध्याय एनआईएफ बुक प्राइज 2023’ से सम्मानित किया गया है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव ‘जय शाह’ को ‘स्पोर्ट्स बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर’ 2023 से सम्मानित किया गया है।

मेरा गाँव मेरी धरोहर परियोजना संस्कृति मंत्रालय द्वारा शुरू की गई। मेरा गांव, मेरी धरोहर (एमजीएमडी) कार्यक्रम के तहत, भारत सरकार ने सभी गांवों की मैपिंग और दस्तावेज़ीकरण तैयार करने का निर्णय लिया है। 27 जुलाई 2023 को एमजीएमडी पर एक वेब पोर्टल भी लॉन्च किया गया है।

07 दिसंबर को ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल 'अग्नि-1' का प्रशिक्षण प्रक्षेपण सफलतापूर्वक किया गया।

लालदुहोमा मिजोरम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। लालदुहोमा मिज़ोरम में एक क्षेत्रीय राजनीतिक दल ज़ोरम नेशनलिस्ट पार्टी के नेता हैं। उनकी पार्टी ने 40 सदस्यीय विधानसभा में 27 सीटें जीतीं। सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) को 10 सीटें मिलीं जबकि भाजपा को 2 सीटें मिलीं।

नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल और रेणुका सिंह सरुता ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया।

भारत ने पापुआ न्यू गिनी को राहत सहायता के रूप में 1 मिलियन डॉलर की राशि प्रदान करने की घोषणा की। माउंट उलावुन में ज्वालामुखी विस्फोट के बाद पापुआ न्यू गिनी को तत्काल राहत सहायता के रूप में इसकी घोषणा की गई है।

आईबीएम द्वारा 1,000 से अधिक क्यूबिट वाले पहले क्वांटम कंप्यूटर का अनावरण किया गया है, जो एक सामान्य कंप्यूटर में डिजिटल बिट्स के बराबर है।

हनुक्का उत्सव 2023 7 दिसंबर से 15 दिसंबर तक मनाया जा रहा है। हनुक्का (जिसे चानूका भी कहा जाता है) यहूदी धर्म का प्रिय 'रोशनी का त्योहार' है। हनुक्का आठ रातों और दिनों तक मनाया जाता है।

हर साल 9 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस 2023 का विषय "यूएनसीएसी एट 20: यूनाइटिंग द वर्ल्ड अगेंस्ट करप्शन" है।

COP-28 में IIT Mandi ने प्रतिष्ठित ‘ग्रीन यूनिवर्सिटी अवार्ड’ जीता है।


COP-28 में IIT Mandi ने प्रतिष्ठित ‘ग्रीन यूनिवर्सिटी अवार्ड’ जीता है।


Google ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूरल नेटवर्क ‘Gemini AI’ लॉन्च किया है।


‘डॉ. अक्षता कृष्णमूर्ति’ मंगलग्रह पर रोवर संचालित करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं है।


कवि और ‘पीकी ब्लाइंडर्स’ अभिनेता बेंजामिन जेफानिया का 65 वर्ष की आयु में निधन.


वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी 4 जनवरी को नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख का पद ग्रहण करेंगे।


आनंद कृपालु स्विगी के नए अध्यक्ष और स्वतंत्र निदेशक नियुक्त.


अभिनेता जूनियर महमूद का 67 वर्ष की आयु में निधन.


भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार डॉ. बीआर अंबेडकर की मोम की प्रतिमा का अनावरण 6 दिसंबर को जयपुर वैक्स म्यूजियम, नाहरगढ़ किले में किया गया है।


फोर्ब्स द्वारा जारी दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की सूची में ‘चार भारतीय महिलाएं’ शामिल है। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वान डेर लियेन प्रथम स्थान पर 


भारत में निर्मला सीतारमण को 32वां स्थान, रोशनी नादर मल्होत्रा को 60, सोमा मंडल को 70वां और बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार-शॉ 76वां स्थान प्राप्त हुआ है।


जलवायु परिवर्तन सूचकांक में भारत एक पायदान की छलांग लगाकर 7वें स्थान पर पहुँचा। जलवायु परिवर्तन सूचकांक कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए 63 देशों और यूरोपीय संघ के प्रयासों का आकलन करता है। 90 प्रतिशत ग्रीन हाउस गैसें इन्हीं देशों से उत्सर्जित होती हैं। इस सूचकांक में चीन 51वें और अमेरिका 57वें स्थान पर है।


हर साल 10 दिसंबर को मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है। मानवाधिकार दिवस 2023 का विषय "सभी के लिए स्वतंत्रता, समानता और न्याय" है।


हर साल 11 दिसंबर को यूनिसेफ दिवस मनाया जाता है। यूनिसेफ का मतलब संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष है। संगठन का लक्ष्य मानवीय सहायता प्रदान करके दुनिया भर के बच्चों की जान बचाना है।


रामनाथ कोविंद ने प्रधानमंत्री मोदी के भाषणों पर आधारित पुस्तक नए भारत का सामवेद का लोकार्पण किया.


एलिसा हीली ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान नियुक्त हुई.


अदिति माहेश्वरी को फ्रांस के नाइटहुड सम्मान ‘शेवेलियर डिज आर्ट एट लेट’ से सम्मानित किया जायेगा।


जीएसटी परिषद ने जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण की ऊपरी आयु सीमा को बढ़ाकर 70 वर्ष करने का निर्णय लिया है।


मेटा और IBM ने Open-source Al विकास को बढ़ावा देने के लिए ‘Al Alliance’ लॉन्च किया है।


भारतीय समूह आईटीसी (ITC) लिमिटेड ने ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको (BAT) को पछाड़कर दुनिया की तीसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बनी है।


टाइम मैगजीन ने सैम ऑल्टमैन को ‘CEO Of The Year’ चुना है।


Taylor Swift को टाइम मैगजीन द्वारा ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ नामित किया गया है।


चीन ने दुनिया का पहला फोर्थ जेनरेशन न्यूक्लियर रिऐक्टर पावर प्लांट शुरू किया.


छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय को नया मुख्यमंत्री घोषित कर दिया गया है. छत्तीसगढ़ में सीएम के ऐलान के बाद, दो डिप्टी सीएम का भी ऐलान हुआ है. इनमें अरुण साव और विजय शर्मा दोनों को उपमुख्यमंत्री के तौर पर मनोनीत किया गया है. पूर्व सीएम रमन सिंह विधानसभा में स्पीकर चेयर पर बैठेंगे.


बिहार के पटना में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई।


10 दिसंबर 2023 को केंद्रीय कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई में 'वन भारत साड़ी वॉकथॉन' को हरी झंडी दिखाई गई। यह कपड़ा मंत्रालय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम है।


सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसले में संविधान के अनुच्छेद 370 को हटाने के केंद्र सरकार के फैसले को बरकरार रखा है। इस अनुच्छेद के तहत पूर्ववर्ती राज्य जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा दिया गया था।


जलवायु परिवर्तन अनुकूलन पर भारत अगले सात वर्षों में कुल 57 लाख करोड़ रुपये खर्च करेगा ताकि **जलवायु परिवर्तन की स्थिति को और अधिक प्रतिकूल होने से रोका जा सके**।


पीएम मोदी द्वारा ‘विकसित भारत @2047: युवाओं की आवाज’ पहल शुरू की गई है। इस योजना का लक्ष्य देश की आजादी के 100 साल पूरे होने पर देश को विकसित राष्ट्र बनाना है। इस उद्देश्य को पूरा करने में युवाओं की अहम भूमिका होगी।


अंडर 19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2024 का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में होगा.


जूनियर महिला हॉकी विश्व कप में भारत अमेरिका को हराकर नौवें स्थान पर रहा.


ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड और बांग्लादेश की ऑलराउंडर नाहिदा अख्तर को नवंबर 2023 के लिए पुरुष और महिला वर्ग में आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया।


अनीश शाह फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) के प्रेसिडेंट नियुक्त हुए.


कन्नड़ अभिनेत्री लीलावती का निधन.


तेलंगाना के कुमुरम भीम आसिफाबाद जिले के तरियानी ब्लॉक ने नीति आयोग की डेल्टा रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया


भारतीय नौसेना ने मुंबई के पास अपतटीय विकास क्षेत्र में दो चरणों वाला ‘प्रस्थान’ अभ्यास पूरा किया.


‘रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया’ (RBI) ने स्वास्थय सेवा और शिक्षा के लिए UPI की सीमा बढ़ाकर 5 लाख रूपये कर दी है।


यूनियन बैंक ने डिजिटल परिवर्तन के लिए ‘एक्सेंचर’ कंपनी के साथ समझौता किया है।


हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार के मुख्यमंत्री ‘सुखविंदर सिंह सुक्खू’ को ‘चेंजमेकर्स आफ द ईयर-2023’ की सूची में नामित किया गया है।


मोहन यादव होंगे मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री. राज्य में दो डिप्टी सीएम होंगे. जगदीश देवड़ा,राजेंद्र शुक्ला उपमुख्यमंत्री होंगे. जबकि नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा स्पीकर होंगे.


केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने नई दिल्ली के केडी जाधव इंडोर हॉल में खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023 का औपचारिक उद्घाटन किया। यह खेलो इंडिया पैरा गेम्स का पहला संस्करण है।


भारत का सबसे बड़ा अत्याधुनिक खेल विज्ञान केंद्र भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में स्थापित किया गया है।


डोनाल्ड टस्क को पोलैंड के नए प्रधान मंत्री के रूप में चुना गया है।


राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा होंगे। दीया कुमारी और प्रेम चंद्र बैरवा उप मुख्यमंत्री होंगे। भजन लाल शर्मा सांगानेर से विधायक हैं। भजन लाल शर्मा ने कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48081 वोटों से शिकस्त दी थी।


भारतीय वैज्ञानिक डॉ. हेमाचंद्रन रविकुमार, कर्मवीर चक्र पदक-2023 से सम्मानित.


प्रख्यात लेखिका पुष्पा भारती को उनके संस्मरण ‘यादें, यादें और यादें’ के लिए 2023 का व्यास सम्मान देने की घोषणा की गई है।


बैंक ऑफ इंडिया ने महिलाओं के लिए नारी शक्ति बचत खाता लॉन्च किया.


पाकिस्तान के असद शफीक ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की.


भारतीय सशस्त्र बलों की टुकड़ी संयुक्त सैन्य अभ्यास VINBAX-2023 के चौथे संस्करण में भाग लेने के लिए वियतनाम के हनोई पहुंची।


29वां कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 12 दिसंबर 2023 को समाप्त हुआ। इजराइली फिल्म 'चिल्ड्रन ऑफ नोबडी' ने इनोवेशन मूविंग इमेजेज में अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के तहत सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता। कार्लोस डेनियल मालवे ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीता। अंजन दत्ता की 'चलचित्रो एखोन' ने स्पेशल जूरी पुरस्कार जीता।


जनवरी और सितंबर 2023 के बीच लगभग 6.43 मिलियन विदेशी पर्यटक भारत आए।


हर साल 14 दिसंबर को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया जाता है।


आईआईटी मद्रास ने पानी से आर्सेनिक और धातु आयनों को हटाने के लिए 'अमृत' विकसित किया।


जावेद अख्तर को अजंता-एलोरा फिल्म फेस्टिवल में पद्मपानी लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।


मेघालय राज्य की ‘लाकडोंग हल्दी’ को GI टैग मिला है।

फ्रांस देश में तमिल कवि और दार्शनिक ‘तिरुवल्लुवर’ की प्रतिमा का अनावरण किया गया है।


‘उत्तराखंड’ राज्य में रेज पॉवर इंफ्रा द्वारा 500 मेगावाट का सोलर पार्क बनाया जाएगा।


कबीर बेदी को इटली के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ मेरिट ऑफ द इटालियन रिपब्लिक से सम्मानित किया गया है।


पीएम मोदी ने 12 दिसंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में वार्षिक ग्लोबल पार्टनरशिप ऑन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (GPAI) शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया.


मर्सर द्वारा जारी जीवन गुणवत्ता सूचकांक 2023 के अनुसार, भारत में 'जीवन की गुणवत्ता' के मामले में हैदराबाद शीर्ष स्थान पर है। हैदराबाद को 153वां स्थान प्राप्त हुआ है। भारत में पुणे की 'जीवन की गुणवत्ता' दूसरी सबसे अच्छी है।


केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से संसद सुरक्षा उल्लंघन घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। सीआरपीएफ के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह के नेतृत्व में एक जांच कमेटी का गठन किया गया है।


मोहम्मद शमी को 'अर्जुन पुरस्कार', सात्विकसाईराज-चिराग को 2023 के 'मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार' के लिए नामांकित किया गया है।


जेवियर माइली ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है।


मध्य प्रदेश सरकार राज्य के सभी जिलों में पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करेगी।


केंद्रीय विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2023 संसद में पारित हो गया है। विधेयक केंद्रीय विश्वविद्यालय अधिनियम, 2009 में संशोधन करेगा, जो विभिन्न राज्यों में शिक्षण और अनुसंधान के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापित करता है। विधेयक में तेलंगाना में एक केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय स्थापित करने का प्रावधान है। इसका नाम 'सम्मक्का सरक्का सेंट्रल ट्राइबल यूनिवर्सिटी' रखा जाएगा।


परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) वैज्ञानिकों ने कैंसर के लिए एक्टोसाइट टैबलेट विकसित करने के लिए आईडीआरएस लैब्स के साथ साझेदारी की।


सत्तारूढ़ कांग्रेस के उम्मीदवार जी प्रसाद कुमार तीसरी तेलंगाना विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए।


राज्यसभा सांसद डेरेक ओ'ब्रायन और 14 लोकसभा सांसदों को "अनियंत्रित व्यवहार" और "कदाचार" के लिए निलंबित कर दिया गया।


बिमल दयाल को अदानी इंफ्रा इंडिया का सीईओ नियुक्त किया गया है.


भारत के अनूप देशमुख ने ‘जाफना इंटरनेशनल शतरंज’ का खिताब जीता है।


अफ़ग़ानिस्तान को पछाड़कर म्यांमार बना अफ़ीम का सबसे बड़ा उत्पादक.


चीन की लैंडस्पेस कम्पनी ने मीथेन-लिक्विड ऑक्सीजन संचालित रॉकेट लॉन्च किया है। ऐसा करने वाली यह दुनिया की पहली कम्पनी बनी है।


भारतीय मूल की मेडिकल की छात्रा रिजुल मैनी ने मिस इंडिया USA 2023 खिताब अपने नाम किया.


कैप्टन फातिमा वसीम सियाचिन ग्लेशियर में किसी ऑपरेशनल पोस्ट पर तैनात होने वाली पहली महिला चिकित्सा अधिकारी बनीं.


बंधन बैंक को भारतीय रेलवे की ओर से पेंशन वितरित करने के लिए आरबीआई द्वारा अधिकृत किया गया है।


डैनियल बरेनबोइम और अली अबू अव्वाद को इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया.


आईएनएस तरमुगली को नौसेना में शामिल कर लिया गया है।


केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने नई दिल्ली में आसियान-भारत बाजरा महोत्सव का उद्घाटन किया।


'कल के रहने योग्य शहर' विषय पर वैश्विक शिखर सम्मेलन गांधीनगर, गुजरात में आयोजित किया गया।


वृंदा राठी ने रचा इतिहास, भारत की पहली महिला टेस्ट अंपायर बनीं.


श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने सनथ जयसूर्या को पूर्णकालिक क्रिकेट सलाहकार नियुक्त किया है.


‘महाराष्ट्र’ राज्य FDI प्राप्तकर्ता के रूप में देश में शीर्ष स्थान पर रहा है।


वर्ष 2024 के लिए COP-29 की मेजबानी ‘अज़रबैजान’ देश करेगा।


BCCI ने एमएस धोनी के भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान के लिए उनके सम्मान में जर्सी नंबर 7 को रिटायर करने का फैसला किया है।


1971 के युद्ध के दौरान पाकिस्तान पर भारतीय सेना की जीत की याद में हर साल 16 दिसंबर को विजय दिवस मनाया जाता है।


लिएंडर पेस और विजय अमृतराज को इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया।


नवंबर में भारत का निर्यात 2.83 फीसदी घटकर 33.90 अरब डॉलर रह गया।


Monthly Current Affairs Book 2023


हार्दिक पंड्या को आईपीएल में मुंबई इंडियंस का नया कप्तान नियुक्त किया गया।


एसबीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2029 के चुनाव के बाद महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से अधिक हो जाएगी।


दिल्ली सरकार ने विधायक फंड को 4 करोड़ से बढ़ाकर 7 करोड़ रुपये किया.


मालदीव ने भारत का हाइड्रोग्राफी समझौता समाप्त किया. भारतीय प्रधानमंत्री की मालदीव यात्रा के दौरान 8 जून, 2019 को हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण समझौते पर हस्ताक्षर किये गए थे। समझौते के तहत भारत को द्वीप राष्ट्रों के क्षेत्रीय जल का व्यापक अध्ययन करने की अनुमति दी गई, जिसमें चट्टानें, लैगून, समुद्र तट, समुद्री धाराएँ और ज्वार का स्तर शामिल हैं।


भारत की सबसे तेज सौर इलेक्ट्रिक नाव ‘बाराकुडा’ केरल में लांच की गयी है.


ADB ने चालु वित्त वर्ष में भारत की विकास दर 6.7% रहने का अनुमान लगाया है.


सबसे बड़ी पठन गतिविधि के लिए पुणे ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड.


विश्व के सबसे ऊँचे ‘फाइटर एयर फील्ड’ का निर्माण लद्दाख में किया जाएगा.


मोल्दोवा के पहले राष्ट्रपति मिर्सिया स्नेगुर का 83 वर्ष की आयु में निधन.


तेलंगाना राज्य सरकार ने महिलाओं और ट्रांसजेंडर के लिए मुफ्त बस यात्रा शुरू की.


शुभमण गिल साल 2023 में गूगल के टॉप ट्रेंडिंग एथलिट की लिस्ट में एकलौते भारतीय क्रिकेटर रहे है.


यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग राइजिंग स्टार ऑफ़ द ईयर 2023 के रूप में अंतिम पंघाल को नामित किया गया है.


ब्रिटिश भारतीय संगीतकार नितिन साहनी को 2024 बुकर पुरस्कार निर्णायक पैनल में शामिल किया गया है.


भारतीय वायु सेना ने 'एक्सरसाइज अस्त्रशक्ति' में 'SAMAR' वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। अभ्यास अस्त्रशक्ति-2023 सूर्यलंका वायु सेना स्टेशन पर आयोजित किया गया था।


डॉ. श्रीनिवास नाइक धारावथ को वर्ष 2023 के विज़नरी लीडर आइकन अवार्ड से सम्मानित किया गया।


बांग्लादेश टीम ने  संयुक्य अरब अमीरात को 195 रन से हराकर अंडर-19 एशिया कप 2023 का खिताब जीता है।


अभिनव चौधरी पुरुष रेपिड फायर राष्ट्रीय चैंपियन बनें है।


IUCN रेड लिस्ट अपडेट के अनुसार मीठे जल की 25% मछलियां लुप्त होने की ओर है.


Freedom of the City of London Award से 8 भारतीय बैंकरों को सम्मानित किया गया है।


हर साल 19 दिसंबर को गोवा मुक्ति दिवस मनाया जाता है। 1510 से गोवा पुर्तगाली उपनिवेशों का हिस्सा था।भारतीय सेना ने गोवा को पुर्तगाली शासन से मुक्त कराने के लिए 18 दिसंबर 1961 को 'ऑपरेशन विजय' शुरू किया था। 


36 घंटे के ऑपरेशन के बाद, भारतीय सैनिकों ने 19 दिसंबर को गोवा क्षेत्र पर पुनः कब्ज़ा कर लिया। 30 मई 1987 को गोवा को 25वां राज्य का दर्जा दिया गया।


हरियाणा ने राजस्थान को 30 रनों से हराकर पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी जीती. सुमित कुमार ने प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार जीता।


भारतीय सशस्त्र बल के अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए डीएससीएससी श्रीलंका में 'गोल्डन आउल' से सम्मानित किया गया है।


राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, खाद्य पदार्थों में मिलावट के मामलों में हैदराबाद भारत में पहले स्थान पर है।


हर साल 18 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस 2023 का विषय "एक्ट टुडे" है।


शेख नवाफ की मृत्यु के बाद शेख मेशाल को कुवैत का नया अमीर नामित किया गया।


राजनीतिक पार्टी कांग्रेस द्वारा ‘डोनेट फॉर देश’ अभियान शुरू किया गया है.


नए नियम अनुसार अब से आईपीएल में एक ओवर में दो बाउंसर डाल सकेंगे.


आम आदमी पार्टी ने हाल ही में राघव चड्ढा  को राज्यसभा में पार्टी का नेता नियुक्त किया है.


सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अनुसार देश में स्नातकों के बीच बेरोजगारी दर घटकर 13.4 प्रतिशत पहुंची.


भारत में इजराइल के नए राजदूत होंगे रूवेन अजार.


नोवाक जोकोविच और आर्यना सबालेंका को अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) के 2023 के विश्व चैंपियन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


संदीप कुमार और चेतन सुर्निनेनी ने MRF फॉर्मूला 2000 और 1600 खिताब जीते


ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर नाथन लियोन 500 टेस्ट विकेट लेने वाले दुनिया के आठवें गेंदबाज और तीसरे ऑस्ट्रेलियाई बन गए हैं।


IITM पुणे द्वारा ‘स्वदेशी जलवायु पूर्वानुमान प्रणाली’ विकसित की गयी है.


भारतीय मुक्केबाज खिलाड़ी रमनदीप कौर को डब्ल्यूबीसी इंडिया लाइट फ्लाईवेट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।


नई दिल्ली में 17 दिसंबर को संपन्न खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023 में हरियाणा ने 40 स्वर्ण, 39 रजत और 26 कांस्य सहित कुल 105 पदक हासिल कर शीर्ष स्थान हासिल किया। उत्तर प्रदेश ने कुल 62 पदक जीतकर पदक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया। तमिलनाडु ने कुल 20 स्वर्ण, आठ रजत और 14 कांस्य पदक अर्जित कर तीसरा स्थान हासिल किया।


उत्तर प्रदेश भारत की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।


डॉ. पूनम खेत्रपाल सिंह को भूटान के नेशनल ऑर्डर ऑफ मेरिट गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है।


ऑस्ट्रेलियाई बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, केकेआर ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा।


अमेरिका ने लाल सागर में जहाजों पर हमलों से निपटने के लिए एक नई बहुराष्ट्रीय टास्क फोर्स ‘ऑपरेशन प्रॉस्पेरिटी गार्जियन’ की गठन की घोषणा की.


भूटान असम के साथ अपनी सीमा पर 1,000 वर्ग किमी से अधिक क्षेत्र में एक विशाल "अंतर्राष्ट्रीय शहर" बनाने की योजना बना रहा है।


अब्देल फतह अल-सिसी ने मिस्र के राष्ट्रपति के रूप में तीसरा कार्यकाल जीता।


इंडिगो एक साल में 100 मिलियन यात्रियों तक पहुंचने वाली पहली भारतीय एयरलाइन बन गई है।


उष्णकटिबंधीय चक्रवात जैस्पर के परिणामस्वरूप सुदूर उत्तर क्वींसलैंड में सदी की सबसे भीषण बाढ़ आई।


भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण ने 75वीं इंटर स्टेट-इंटर जोनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में पुरुष टीम का खिताब जीता।


गाजा कैपिटल बिजनेस बुक पुरस्कार 2023 : ‘अगेंस्ट ऑल ऑड्स’ और ‘विनिंग मिडिल इंडिया’ संयुक्त विजेता घोषित


कोलोराडो की अदालत ने डोनाल्ड ट्रंप को राष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य ठहराया. कोलोराडो से चुनाव नहीं लड़ पाएंगे ट्रम्प.


पूर्व सीएम रमन सिंह छत्तीसगढ़ विधानसभा के स्पीकर चुने गए.


जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण के अध्यक्ष और सदस्य की आयु सीमा को क्रमशः 70 वर्ष और 67 वर्ष तक बढ़ाने वाले विधेयक को संसद द्वारा मंजूरी दे दी गई है।


वर्तमान में अध्यक्ष के लिए आयु सीमा 67 वर्ष और सदस्यों के लिए 65 वर्ष है।


चंद्रयान-3 मिशन के लिए इसरो को लीफ एरिकसन लूनर पुरस्कार प्रदान किया गया।


निमोनिया से निपटने के लिए मणिपुर के स्वास्थ्य मंत्री द्वारा SAANS अभियान 2023-24 शुरू किया गया है।


18 दिसंबर को पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश में स्वर्वेद महामंदिर का उद्घाटन किया। वाराणसी के उमराहा में नवनिर्मित स्वर्वेद महामंदिर दुनिया का सबसे बड़ा ध्यान केंद्र है।


डी. गुकेश ने चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2023 का खिताब जीता। इस टूर्नामेंट में अर्जुन एरिगैसी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।


सुकृता पॉल कुमार ने अपनी पुस्तक 'सॉल्ट एंड पेपर : सेलेक्टेड पोएम्स' के लिए रवींद्रनाथ टैगोर साहित्यिक पुरस्कार का छठा संस्करण जीता.


प्रमुख कार्यकर्ता डॉ वी मोहिनी गिरी का 86 वर्ष की आयु में निधन. उन्हें 2007 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। वह राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष थीं।


Speedy Current Affairs December 2023 One Liner Hindi


पंजाब में रामबाग गेट, प्राचीर, गुरुग्राम में चर्च ऑफ एपिफेनी ने यूनेस्को एशिया-प्रशांत पुरस्कार 2023 जीते.


संजय सिंह को भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) का नया अध्यक्ष चुना गया. वह डब्ल्यूएफआई प्रमुख के रूप में विवादास्पद बृज भूषण शरण सिंह का स्थान लेंगे।


कपड़ा मंत्रालय ने जूट किसानों के लिए "पाट-मित्रो" एप्लिकेशन लॉन्च किया


फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों गणतंत्र दिवस समारोह 2024 में मुख्य अतिथि होंगे.


बाबर आजम को पीछे छोड़ शुभमन गिल  ODI क्रिकेट के नंबर 1 बल्लेबाज बनें.


अमृता रायचंद को ‘सलाम बॉम्बे फाउंडेशन’ के लिए स्वास्थ्य राजदूत नामित किया गया है.


भारतीय हॉकी खिलाड़ी हार्दिक सिंह को ‘एफआईएच प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड’ से नवाजा गया है.


खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2024 तमिलनाडु में 19 से 31 जनवरी तक आयोजित होगा.


युवा बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न सम्मान से सम्मानित किया जायेगा.


साहित्य अकादमी पुरस्कार 2023 : 24 भारतीय भाषाओं में 9 कविता संग्रह, 6 उपन्यास, 5 कहानी संग्रह, तीन निबंध और एक आलोचना


संयुक्त राष्ट्र ने हाल ही में 2024 को अंतर्राष्ट्रीय कैमलिड्स वर्ष घोषित किया है।


यूनाइटेड किंगडम सरकार ने 2027 से लोहा, स्टील, एल्यूमीनियम, सिरेमिक और सीमेंट पर कार्बन बॉर्डर टैक्स लागू करने का फैसला किया है।


ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक ने 21 दिसंबर को नई दिल्ली में कुश्ती से संन्यास की घोषणा की।


टाटा की नई हैरियर और सफारी BNCAP रेटिंग में 5 स्टार पाने वाली पहली गाड़ियां बनीं.


दसवें सनवे सिट्जस इंटरनेशनल शतरंज का खिताब भारत के ग्रांड मास्टर अभिमन्यु पौराणिक ने जीता.


भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 9.112 अरब डॉलर बढ़कर 615.971 अरब डॉलर हुआ.


लेफ्टिनेंट वाइस एडमिरल बेनॉय रॉय चौधरी को मरणोपरांत ‘वीर चक्र’ से सम्मानित किया गया है।


इजरायली फिल्म "चिल्ड्रन ऑफ नोबडी" को गोल्डन बंगाल टाइगर अवार्ड से सम्मानित किया गया है।


सुशासन दिवस भारत में प्रतिवर्ष पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के रूप में 25 दिसंबर के दिन मनाया जाता है। आज अटल बिहारी वाजपेयी की 99वीं जयंती मनाई जा रही है।


गुजरात राज्य सरकार ने  गिफ्ट सिटी से शराब प्रतिबंध हटाया है।


यूनेस्को ने बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा के टर्मिनल 2 को 'दुनिया के सबसे खूबसूरत हवाई अड्डों' में से एक के रूप में मान्यता दी है।


2022 और 2023 के लिए SASTRA–रामानुजन पुरस्कार गणितज्ञ युनकिंग तांग और रुइक्सियांग झांग को प्रदान किए गए हैं।


किरोन पोलार्ड टी20 विश्व कप के लिए इंग्लैंड के सहायक कोच नियुक्त हुए.


December Month Current Affairs Book Hindi


हर साल 24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है। विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस हर साल 15 मार्च को मनाया जाता है।


हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (IONS) प्रमुखों का सम्मेलन (सीओसी) का 8वां संस्करण 19 से 22 दिसंबर 23 तक बैंकॉक में रॉयल थाई नौसेना द्वारा आयोजित किया गया. 9वीं सीओसी 2025 में भारत में आयोजित की जाएगी।


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा के बटेश्वर से मथुरा के गोवर्धन तक राज्य की पहली इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट हेलीकॉप्टर सेवा का उद्घाटन किया.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूट्यूब चैनल पर 2 करोड़ सब्सक्राइबर्स तक पहुंचने वाले पहले विश्व नेता बन गए हैं।


पहली बार, एक हिंदू महिला डॉ. सवीरा प्रकाश ने 2024 पाकिस्तान आम चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया।


भारत ने कच्चे तेल की खरीद के लिए संयुक्त अरब अमीरात को अपना पहला भुगतान रुपये में किया।


26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया  गया। वीर बाल दिवस गुरु गोबिंद सिंह के चार पुत्रों और उनकी मां द्वारा दिए गए सर्वोच्च बलिदान को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है।


गृह मंत्रालय (एमएचए) द्वारा 'मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर (मसरत आलम गुट)' को यूएपीए के तहत एक 'गैरकानूनी संघ' घोषित किया गया है।


विश्वभारती ने एक नए बैक्टीरिया की खोज की, जिसका नाम रवीन्द्रनाथ टैगोर के नाम पर इसका नाम 'पेंटोइया टैगोरी' रखा गया है।


प्रोजेक्ट 15बी स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक 'INS इंफाल’ को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया है।


देश की पहली अमृत भारत ट्रेन अयोध्या से दिल्ली के बीच चलेगी.


''National Badminton Championship 2023” में पुरुष एकल का खिताब चिराग़ सेन ने जीता है।


राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप 2023 में महिला एकल का खिताब अनमोल खरब ने जीता है।


एयर इंडिया को भारत का पहला एयरबस A350 विमान प्राप्त हुआ.


आरबीआई ने कोटक महिंद्रा बैंक के स्वतंत्र निदेशक के रूप में सी एस राजन की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। उनकी नियुक्ति 1 जनवरी 2024 से दो साल के लिए प्रभावी होगी।


डीएमडीके नेता और तमिल सिनेमा आइकन 'कैप्टन' विजयकांत का निधन हो गया है।


अयोध्या रेलवे जंक्शन का नाम बदलकर अयोध्या धाम कर दिया गया है।


पाकिस्तान द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित गाइडेड मल्टी-लॉन्च रॉकेट सिस्टम 'फतह-II' लॉन्च किया गया है।


इसरो ने भारतीय शिक्षा जगत और उद्योगों के लिए संरचनात्मक विश्लेषण सॉफ्टवेयर 'FEAST' बनाया।


यूरोपीय संघ (ईयू) आयोग के पूर्व अध्यक्ष जैक्स डेलर्स का निधन हो गया।


अयोध्या अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम 'महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा अयोध्या धाम' होगा।


भारतीय ओलंपिक संघ ने डब्ल्यूएफआई के संचालन की निगरानी के लिए एक तदर्थ समिति का गठन किया है।


बिहार की आईपीएस नीना सिंह सीआईएसएफ (CISF) की पहली महिला महानिदेशक बनीं।


माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के सीईओ सत्या नडेला को CNN बिजनेस ने ‘सीईओ ऑफ द ईयर’ चुना है.


केंद्रीय कैबिनेट ने न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में भारत का महावाणिज्य दूतावास खोलने को मंजूरी दी 


कार्बी युवा महोत्सव 2024 आयोजन असम में किया गया.


भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 139वां स्थापना दिवस मनाया.


संतोष झा श्रीलंका में भारत के नए राजदूत नियुक्त हुए.


उत्तर प्रदेश का लखनऊ भारत का पहला AI (एआई) शहर बनेगा.


December Month Current Affairs 2023


Related Queries

Speedy Current Affairs 2023 PDF in Hindi Download


Speedy Current Affairs 2023 PDF in English

Speedy Current Affairs 2023 PDF Free Download

Speedy Current Affairs 2023 in Hindi

Speedy Current Affairs 2023 in English

Speedy Current Affairs 2023 monthly

SPEEDY Current Affairs 2023 price

Speedy Current Affairs 2023 October PDF

Speedy Current Affairs 2023 December

Speedy Current Affairs 2023 November

Speedy Current Affairs 2023 Book

Speedy Current Affairs 2023 Book PDF Download In Hindi

speedy current affairs yearly 2023 pdf in hindi download


Featured post

Hitachi Hi-Rel Power Electronics WALK-IN INTERVIEW 2025