Header Ads Widget

Speedy Current Affairs 2022 | December Monthly Current Affairs 150+ One Liner

Speedy Current Affairs 2022 | December Monthly Current Affairs 150+ One Liner









चीन के पूर्व राष्ट्रपति जियांग जेमिन का निधन हो गया है


फ्रांस की स्टेफनी फ्रेपर्ट पुरुषों के किसी टूर्नामेंट में फाइनल मैच में रेफरी करने वाली पहली महिला रेफरी बनी.


बीएसएफ ने 01 दिसंबर को अपना 58वां स्थापना दिवस मनाया.


रवीश कुमार ने एनडीटीवी से दिया इस्तीफा. पत्रकारिता जगत में अपने योगदान के लिए रवीश कुमार साल 2019 में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके हैं।


उत्तराखंड सरकार ने प्रसून जोशी को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया.


ग्लोबल प्राइम सिटीज इंडेक्स में मुंबई 22वें स्थान पर.


फोर्ब्स की अमीरों की सूची में गौतम अडानी सबसे ऊपर, जबकि मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को दूसरा स्थान मिला है।


मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी 26 जनवरी को 2023 गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।


सेबी ने सुंदररमन राममूर्ति को बीएसई का नया एमडी और सीईओ घोषित किया.


पीटी उषा भारतीय ओलंपिक संघ की पहली महिला अध्यक्ष बनी.


विजय हजारे ट्रॉफी के एक मैच में महाराष्ट्र के बल्लेबाज़ ऋतुराज गायकवाड़ ने एक ओवर में 7 छक्के लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.


कनाडा ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर पहला डेविस कप खिताब जीता.


ईरानी फिल्म ‘नारगेसी’ ने इफ्फी 53 में आईसीएफटी-यूनेस्को गांधी पदक जीता.


तमिल लेखक इमायम को 'कुवेम्पु राष्ट्रीय पुरस्कार' के लिए चुना गया.


IFFI 2022: 53वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए प्रतिष्ठित 'गोल्डन पीकॉक पुरस्‍कार' स्पेनिश फिल्म 'आई हैव इलेक्ट्रिक ड्रीम्स' ने जीता है।


क्रिस्टियानो रोनाल्डो पांच वर्ल्ड कप में स्कोर करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने .


भारतीय और सिंगापुर सेना के बीच द्विपक्षीय अग्नि योद्धा अभ्यास का 12वां संस्करण 30 नवंबर 2022 को फील्ड फायरिंग रेंज, **देवलाली (महाराष्ट्र)** में संपन्न हुआ।


जी-20 के वित्त मंत्रियों की बैठक फरवरी 2023 में बेंगलुरु में होगी.


सेबी की मंजूरी के बाद आईडीएफसी एएमसी का नाम बदलकर बंधन म्युचुअल फंड किया जाएगा.


**विश्व एड्स दिवस** प्रत्येक वर्ष 1 दिसंबर को मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व एड्स दिवस की थीम "इक्वलाइज" है।


नागालैंड के **हॉर्नबिल महोत्सव** का 23वां संस्करण 1 दिसंबर, 2022 को **नागा हेरिटेज विलेज, किसामा** में शुरू हुआ।


टाटा संस कंपनी ने 29 नवंबर 2022 को घोषणा की है कि मार्च 2024 तक विस्तारा एयरलाइंस का एयर इंडिया में विलय कर दिया जाएगा।


दुनिया के जाने माने प्रकाशक ‘मरिएम वेबस्टर’ ने वर्ष 2022 के लिए एक शब्द 'गैसलाइटिंग' (Gaslighting) को वर्ड ऑफ ऑफ द ईयर घोषित किया है।


**भारत - मलेशिया** संयुक्त सैन्य अभ्यास "हरिमौ शक्ति -2022" 28 नवंबर को **पुलाई, क्लुआंग, मलेशिया** में शुरू हुआ


बिहार के मुख्यमंत्री **नीतीश कुमार** ने 27 नवंबर को राजगीर में हर घर गंगाजल परियोजना (प्रथम चरण ) का शुभारंभ किया।


पेंटर एपी श्रीधर, म्यूजियम मैन ऑफ इंडिया को इकोनॉमिक टाइम्स इंस्पायरिंग लीडर्स अवार्ड - 2022 से सम्मानित किया गया.


भारतीय नौसेना और ओमान नौसेना ने द्विपक्षीय अभ्यास 'नसीम अल बहर' के 13वें संस्करण में भाग लिया.


उदयपुर 4 से 7 दिसंबर तक भारत में पहली जी -20 शेरपा बैठक की मेजबानी करेगा.


**भारतीय सेना और  ऑस्ट्रेलियाई  सेना** के बीच द्विपक्षीय सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास **'ऑस्‍ट्रा हिन्द–22'** 28 नवंबर 2022 को महाजन फील्ड फायरिंग रेंज (राजस्थान) में शुरू हुआ.


फिल्म निर्माता एसएस राजामौली ने न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल में ‘आरआरआर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीता है। वहीं, इस अवार्ड में कॉलिन फैरेल को अपनी दो परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट अभिनेता चुना गया है।


राजीव लक्ष्मण करंदीकर को राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग का अध्यक्ष नामित किया गया.


विजय हजारे ट्रॉफी में सौराष्ट्र ने महाराष्ट्र को 5 विकेट से हराया.


‘चिपको आंदोलन’ पर आधारित किताब ‘द चिपको मूवमेंट : अ पीपुल्स हिस्ट्री’ को **कमलादेवी चट्टोपाध्याय एनआईएफ पुरस्कार**.


अंतर्राष्ट्रीय लुसोफोन महोत्सव गोवा में आयोजित.


भारत ने दिसंबर 2022 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता ग्रहण किया.


23वां हॉर्नबिल महोत्सव 2022 नागालैंड में शुरू हुआ.

संजय कुमार को स्कूल शिक्षा विभाग का सचिव नियुक्त किया गया.


विश्व मृदा दिवस हर साल 5 दिसंबर को मनाया जाता है और इसका उद्देश्य मिट्टी के महत्व को उजागर करना है।


3 भारतीय मूल की महिला नीलिमा कडियाला, डॉ एना बाबूरामनी और डॉ इंद्राणी मुखर्जी ऑस्ट्रेलिया की “एसटीईएम की सुपरस्टार” में शामिल.


भारत 100 अरब डॉलर की प्रेषण प्राप्त करने वाला दुनिया का पहला देश : विश्व बैंक


मौजूदा विश्व चैंपियन ,भारत के रुद्राक्ष पाटिल ने काहिरा, मिस्र में **अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) प्रेसिडेंट्स कप 2022** में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल फाइनल में दुनिया के नंबर 1 डेनिलो सोलाज़ो को हराकर स्वर्ण पदक जीता।


प्रतिवर्ष 2 दिसंबर को विश्व भर में ‘विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस’ मनाया जाता है।

सिटी ऑफ़ जॉय' के लेखक डॉमिनिक लैपिएरे का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया


बीबीसी की 100 प्रभावशाली महिलाओं की सूची में चार भारतीय. इनमें अभिनेत्री और फिल्म निर्माता प्रियंका चोपड़ा जोनस, एविएशन इंजीनियर सिरिशा बांदला, बुकर अवार्ड विनर लेखिका गीतांजलि श्री और सामाजिक कार्यकर्ता स्नेहा जावाले (Sneha Jawale) शामिल हैं।


जाने माने अर्थशास्त्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री योगेंद्र अलघ का निधन.

कोलंबिया में आयोजित विश्व चैम्पियनशिप में मीराबाई चानू ने रजत पदक जीता.


दिग्गज शटलर सुकांत कदम ने पेरू पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में जीता स्वर्ण पदक.

संयुक्त राष्ट्र में चार दिग्गज राजनयिकों और एक अमेरिकी सांसद को “दिवाली स्टैम्प-पॉवर ऑफ़ वन” से सम्मानित किया गया.


आरबीआई ने रेपो रेट 0.35% बढ़ाकर 6.25% किया.

गोवा में भारत और अमेरिकी नौसेना के बीच संगम अभ्यास का 7वां संस्करण, भारतीय नौसेना मार्को और यूएस नेवी सील के बीच हुआ।


राष्ट्रीय सशस्त्र बल दिवस (National  forces day) को भारत के राष्ट्रीय ध्वज दिवस (National flag day) के रूप हर साल 7 दिसंबर को मनाया जाता है।

IIT Madras के शोधकर्ताओं ने समुद्री लहरों से बिजली उत्पन्न करने वाली तकनीक विकसित की.


Noise ने विराट कोहली को बनाया नया ब्रांड एंबेसडर.

प्रतिष्ठित अमेरिकी पत्रिका 'टाइम' ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की और ""द स्प्रिट ऑफ यूक्रेन" को अपना 2022 पर्सन ऑफ द ईयर नामित किया है।

अरुण कुमार सिंह को ओएनजीसी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया.

फोर्ब्स एशिया की ‘नायकों की परोपकार सूची’ में तीन भारतीय गौतम अडानी, शिव नादर और अशोक सूटा शामिल.

आम आदमी पार्टी की बोबी एमसीडी की पहली ट्रांसजेंडर सदस्य चुनी गई.

अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (आईसीएओ) द्वारा जारी **वैश्विक विमानन सुरक्षा रैंकिंग** में भारत 48वें स्थान पर पहुंच गया है।

सरकार ने एनडीडीबी के प्रबंध निदेशक के रूप में मीनेश सी शाह को नियुक्त किया.

ताइवान में 24 घंटे की अल्ट्रा मैराथन में एयर वॉरियर कॉर्पोरल अमर सिंह देवंदा ने छठा स्थान हासिल किया.

सरकार ने मार्च 2026 तक रूफटॉप सोलर योजना का विस्तार किया.

भारतीय मूल की सुष्मिता शुक्ला फेडरल रिजर्व की प्रथम उपाध्यक्ष बनीं .

फोर्ब्स की ओर से जारी विश्व की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को शामिल किया गया है। इस लिस्ट में उनके अलावे पांच अन्य भारतीयों को भी जगह दी गई है। फोर्ब्स की लिस्ट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, बायोकॉन की कार्यकारी अध्यक्ष किरण मजूमदार-शॉ और नायका की संस्थापक फाल्गुनी नायर का नाम शामिल है। 36वें नंबर पर रहीं सीतारमण ने लगातार चौथी बार इस सूची में जगह बनाई है।

चुनाव आयोग ने TRS (तेलंगाना राष्ट्र समिति) का नाम बदलकर BRS (भारत राष्ट्र समिति) करने का प्रस्ताव स्वीकार किया.

जमनालाल बजाज पुरस्कार 2022 की घोषणा : लेबनान के डॉ ओगिरत युनान और डॉ वालिद सलाबी को भारत के बाहर गांधीवादी मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए 'जमनालाल बजाज पुरस्कार 2022' से सम्मानित किया गया है।`

कार्तिगई दीपम रथ उत्सव तमिलनाडु में आयोजित किया गया.

विश्व भर में प्रतिवर्ष 10 दिसंबर को मानवाधिकार दिवस का आयोजन किया जाता है।

बेल्जियम के फॉरवर्ड एडेन हजार्ड ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की।

देश भर में 15 अगस्त तक 1000 खेलो इंडिया केंद्र खोले जाएंगे.

दुनिया की सबसे मजबूत पासपोर्ट सूची 2022 में भारत 87वें स्थान पर, जबकि यूएई साल 2022 में पासपोर्ट की रेटिंग में पहले स्थान पर है।

जापान, ब्रिटेन और इटली मिलकर छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाएंगे.

मुंबई के सोलह वर्षीय आदित्य मित्तल भारत के 77वें ग्रैंडमास्टर बने.

के वी शाजी को राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

केनरा बैंक को लंदन में ‘बैंकर्स बैंक ऑफ द ईयर अवार्ड 2022’ प्रदान किया गया।

**इशान किशन** ने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (वनडे) में सबसे तेज दोहरा शतक बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 10 दिसंबर 2022 को बांग्लादेश के खिलाफ सिर्फ 126 गेंदों में अपना दोहरा शतक बनाया।

2022 हुरुन ग्लोबल 500 मूल्यवान कंपनियों की सूची में भारत 5वें स्थान पर. अमेरिका स्थित, ऐप्पल  हुरुन ग्लोबल 500 सूची में  शीर्ष रैंक वाली कंपनी है.

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत. कांग्रेस ने पहाड़ी राज्य में 68 सदस्यीय विधानसभा में 40 सीटें जीतकर हिमाचल प्रदेश को भाजपा से छीन लिया है। भाजपा ने 25 सीटों पर जीत हासिल की.

गुजरात में भारी जीत के बाद बीजेपी 12 दिसंबर को नई सरकार बनाएगी.


गुजरात में भारी जीत के बाद बीजेपी 12 दिसंबर को नई सरकार बनाएगी.

पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को सार्वजनिक नेतृत्व के लिए SIESराष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

हिमालय में पाए जाने वाली तीन औषधीय पादप प्रजातियों (मेइज़ोट्रोपिस पेलिटा, फ्रिटिलारिया सिरोहोसा, डैक्टाइलोरिज़ा हैटागिरिया) को हाल ही में हुए मूल्यांकन के बाद संकटग्रस्त प्रजातियों की IUCN रेड लिस्ट में शामिल किया गया है।

भारत में हर साल 14 दिसंबर को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया जाता है।

बॉम्बे हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता को भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) डी वाई चंद्रचूड़ ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में पद की शपथ दिलाई।

भूपेंद्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के CM.

UAE ने अरब-निर्मित पहले चंद्रयान का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया. इसे अमेरिका के फ्लोरिडा में केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से प्रक्षेपित किया गया।

काठमांडू इंटरनेशनल माउंटेन फिल्म फेस्टिवल का 20वां संस्करण 8 से 12 दिसंबर, 2022 तक काठमांडू, नेपाल में आयोजित किया गया। इस साल फिल्म फेस्ट की थीम ‘सस्टेनेबल समिट्स’ है.

PM मोदी ने नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी. पहली वंदे भारत ट्रेन को नई दिल्ली और वाराणसी के बीच 15 फरवरी 2019 को हरी झंडी दिखाई गई थी। दूसरी ट्रेन दिल्ली से कटरा के बीच चलती है।

भारत की जी20 अध्यक्षता में पहली बैठक बेंगलुरु में शुरू.

भारत की महान एथलीट पीटी ऊषा ने 10 दिसंबर 2022 को इतिहास रच दिया। वह भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की पहली महिला अध्यक्ष बन गईं।

दिवंगत नेता मनोहर पर्रिकर के नाम पर ‘मोपा’ रखा गया गोवा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम.

यूएस ट्रेजरी (संयुक्त राज्य अमेरिका के वित्त मंत्रालय) ने दो महिलाओं के हस्ताक्षर के साथ पहला अमेरिकी बैंकनोट (मुद्रा नोट) मुद्रित किया है। $1 और $5 मूल्य के नए नोटों पर ट्रेजरी सचिव (अमेरिकी वित्त मंत्री) जेनेट येलेन और लिन मालेर्बा के हस्ताक्षर हैं।

नवंबर महीने के लिए इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर और पाकिस्‍तान की महिला क्रिकेटर सिदरा अमीन को आईसीसी प्‍लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड मिला.

हाल ही में, एक जापानी अंतरिक्ष स्टार्टअप ispace Inc ने अपने HAKUTO-R मिशन के तहत स्पेसएक्स (SpaceX) फाल्कन 9 रॉकेट से चंद्रमा पर अपना निजी लैंडर M1 लॉन्च किया है। यह जापान और किसी निजी कंपनी द्वारा अपनी तरह का पहला चंद्र मिशन है।

केरल के बीज फॉर्म को देश का पहला ‘कार्बन तस्टस्थ’ फॉर्म घोषित किया गया.

पुरुषों के बैडमिंटन के विश्व के नंबर एक खिलाड़ी **विक्टर एक्सेलसेन** ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स का पुरुष एकल जबकि जापान की अकाने यामागुची ने महिला एकल खिताब जीता।

महान मराठी लावणी गायिका **सुलोचना चव्हाण** का शनिवार 10 दिसंबर 2022 को मुंबई में निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं। उन्हें **2022 में पद्म श्री** से सम्मानित किया गया था।

बांग्लादेश मुक्ति संग्राम की विजय को चिह्नित करने के लिए 16 दिसंबर को भारतीय सशस्त्र बलों और बांग्लादेश द्वारा विजय दिवस मनाया गया

फ्रांस से भारत को राफेल का 36वां और आखिरी विमान मिला. अब भारत को सभी 36 राफेल मिल चुके हैं।

टाटा स्टील पुरुष विश्व कप के लिए हॉकी इंडिया का आधिकारिक साझेदार बना.

तैराकी में, भारतीय तैराक चाहत अरोड़ा ने 14 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में FINA वर्ल्ड स्विमिंग चैंपियनशिप 2022 में महिलाओं के 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।

सैटेलाइट स्पेक्ट्रम नीलामी करने वाला पहला देश बनेगा भारत.

नमामि गंगे संयुक्त राष्ट्र की 10 शीर्ष फ्लैगशिप पहल में शामिल.

रेहान अहमद बने इंग्लैंड के सबसे युवा टेस्ट क्रिकेटर.

महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों के खिलाफ नीतियों को लेकर 14 दिसंबर को ईरान को संयुक्त राष्ट्र महिला आयोग से बाहर कर दिया गया।

भारत ने जमीन से जमीन पर मार करने की क्षमता वाली परमाणु संपन्न बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

सिंडी हुक को 2032 ओलंपिक आयोजन समिति के सीईओ के रूप में नामित किया गया.

तेलंगाना के तंदूर रेडग्राम और लद्दाख की खुबानी को मिला जीआई टैग.

भारत और नेपाल की सेनाओं के बीच 16वें संस्करण “सूर्य किरण-XVI” का आयोजन नेपाल में सलझंडी के नेपाल आर्मी बैटल स्कूल में किया गया.

2022 में वैश्विक व्यापार 32 ट्रिलियन डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा : संयुक्त राष्ट्र

इराक को पीछे छोड़ रूस पहली बार बना **भारत का सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता**.

न्यूजीलैंड सरकार ने धूम्रपान पर प्रतिबंध लगाने के लिए दुनिया का पहला तंबाकू कानून पारित किया.

सीनियर डॉ. पीसी रथ कार्डियोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष चुने गए.

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सर जेरेमी फरार को मुख्य वैज्ञानिक नामित किया.

स्पाइसजेट को GMR दिल्ली हवाई अड्डे द्वारा ‘सेफ्टी परफॉर्मर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

लियो वराडकर को आयरलैंड के प्रधान मंत्री के रूप में फिर से चुना गया.

भारत ने फाइनल में बांग्लादेश को 120 रनों से  हराकर लगातार तीसरी बार नेत्रहीन टी20 क्रिकेट विश्व कप जीता. नेत्रहीनों के लिए चौथा टी20 विश्व कप 2023 में पाकिस्तान में आयोजित किया जाएगा।

नासा ने पृथ्वी के पानी का सर्वेक्षण करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मिशन ‘स्वोट’ लॉन्च किया.

मोरक्को अगले साल अगले फुटबॉल क्लब विश्व कप की मेजबानी करेगा. टूर्नामेंट 1-11 फरवरी 2023 तक होगा।

असमिया 'गमोचा' को जीआई टैग मिला.

**भारत-कजाकिस्तान** संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास **काजिंद-22 का छठा संस्करण** 15 से 28 दिसंबर 2022 तक **उमरोई, मेघालय** में आयोजित किया जाएगा।

तमिलनाडु सरकार ने अपनी सभी योजनाओं के लिए ‘आधार’ अनिवार्य किया.

स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी, राफेल नडाल तथा पोलिश टेनिस खिलाड़ी, इगा स्वोटेक को 2022 सीज़न के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरुष तथा महिला अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ (ITF) विश्व चैंपियन 2022 नामित किया गया है।

हर साल 20 दिसंबर को विश्व स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस मनाया जाता है।

**अर्जेंटीना** ने गत चैंपियन फ्रांस को हराकर फीफा विश्व कप 2022 का खिताब तीसरी बार जीत लिया। फाइनल मैच लुसैल, कतर में **लुसैल स्टेडियम** में खेला गया। लियोनल मेसी ने फीफा विश्व कप 2022 में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए गोल्डन बॉल का पुरस्कार जीता, जबकि एमबीप्पे ने शीर्ष गोल करने वाले खिलाड़ी होने के लिए गोल्डन बूट का पुरस्कार जीता और अर्जेंटीना के एमिलियानो मार्टिनेज ने सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर होने के लिए गोल्डन ग्लव का पुरस्कार जीता।

अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस हर साल 18 दिसंबर को विश्व स्तर पर मनाया जाता है।

**द लाइट वी कैरी: ओवरकमिंग इन अनसर्टेन टाइम्स** मिशेल ओबामा द्वारा लिखित और क्राउन पब्लिशिंग द्वारा प्रकाशित एक गैर-काल्पनिक किताब है।

भारतीयों के लिए 21 साल बाद सरगम कौशल ने मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब जीता. सरगम कौशल जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री, सोनाक्षी सिन्हा को पेटा इंडिया के 2022 पर्सन ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया है।

स्पेन में खेले गए महिला FIH नेशंस कप में भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ियों ने स्पेन को हराकर महिला एफआईएच नेशंस कप 2022 (Women’s FIH Nations Cup) का खिताब जीता.

केंद्रीय रेल मंत्री, अश्विनी वैष्णव को राष्ट्रपति द्वारा गति शक्ति विश्वविद्यालय, वडोदरा का कुलाधिपति नियुक्त किया गया है।

हार्वर्ड विश्वविद्यालय ने क्लाउडिन गे को पहले अश्वेत राष्ट्रपति के रूप में नामित किया.

कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल (Kolkata film festival) में अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में गोल्डन बंगाल रॉयल टाइगर अवॉर्ड फ़ॉर बेस्ट फिल्म का पुरस्कार स्पेन की फिल्म स्पेन की ‘अपॉन एंट्री’ और बांग्लादेश की ‘द गोल्डन विंग्स ऑफ वाटरकॉक्स’ को मिला।

स्पेन में नया ट्रांसजेंडर कानून पारित, 16 साल से ऊपर का कोई भी व्यक्ति अपना लिंग बदल सकता है.

भारतीय वैज्ञानिक प्रो. थलप्पिल प्रदीप ने विनफ्यूचर स्पेशल प्राइज 2022 प्राप्त किया.

इंग्लैंड के सैम करन ने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। दो करोड़ रुपये की बेस प्राइस वाले सैम करन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा।

सुहेल एजाज खान को सऊदी अरब में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया.

सुदीप और शोभना ने रवींद्रनाथ टैगोर साहित्य पुरस्कार 2021-22 जीता.

साहित्य अकादमी ने साहित्य अकादमी पुरस्कार 2022 की घोषणा कर दी है। हिंदी के लिए बद्री नारायण को साहित्य अकादमी अवॉर्ड दिया जाएगा।

भारत की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘RRR’ का सॉन्ग ‘नातू-नातू’ (Naatu Naatu) ऑस्कर (Oscars) 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट हुआ है। यह सॉन्ग बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया है जो ऑस्कर 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट हुए 15 गानों में से एक है। ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट होने वाला यह भारत का पहला सॉन्ग है।

मोरक्को अगले साल फुटबॉल क्लब विश्व कप की मेजबानी करेगा.

दिनेश कुमार शुक्ला एईआरबी के नए अध्यक्ष नियुक्त.

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज हेमंत गुप्ता को नई दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र का अध्यक्ष नियुक्त किया.


भारत के 10वें प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को चिह्नित करने के लिए हर साल 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है।


भारत में हर साल 24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है।


पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' को तीसरी बार नेपाल का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया.


सित्विनी राबुका फिजी के नए प्रधानमंत्री बने.


हरमनप्रीत सिंह एफआईएच पुरुष विश्व कप 2023 में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे.


पूर्व एथलीट पीटी उषा को राज्यसभा में उपाध्यक्ष पैनल के लिए नामांकित किया गया.


नई दिल्ली 28 मार्च से 2 अप्रैल तक 36वीं एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2023 की मेजबानी करेगी.


पांचवीं स्कॉर्पीन पनडुब्बी 'वागीर' भारतीय नौसेना को सौंपी गई.


दिनेश कुमार शुक्ला ने परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया.


सीआरपीएफ प्रमुख सुजॉय लाल थाउसेन ने सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाला


तमिलनाडु RTI जवाबदेही में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला राज्य.


आंध्र प्रदेश सरकार ने पाठ्य-पुस्तकों में फातिमा शेख के योगदान पर एक पाठ शामिल किया. फातिमा शेख भारत की पहली महिला मुस्लिम शिक्षिका और भारत की सबसे महान समाज सुधारकों और शिक्षिकाओं में से एक थीं।


दुनिया का सबसे बड़ा ओपन-एयर थिएटर माना जाने वाला ‘धनु यात्रा’ उत्सव 27 दिसंबर को पश्चिमी ओडिशा के बरगढ़ शहर में शुरू हुआ।


भारत का दूसरा सबसे लंबा केबल-स्थित आठ-लेन जुआरी ब्रिज गोवा में खुला.


लक्ष्मी सिंह बनीं यूपी की पहली महिला पुलिस कमिश्नर.


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीमा सुरक्षा बल का “प्रहरी ऐप” लॉन्च किया. अब जवान अपने मोबाइल पर निजी जानकारी और आवास, आयुष्मान-सीएपीएफ और छुट्टी से जुड़ी जानकारियां हासिल कर सकते हैं।


IAF ने सुखोई प्लेन से 400 किमी रेंज वाली ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण किया.


प्रवीण कुमार श्रीवास्तव को अंतरिम केंद्रीय सतर्कता आयुक्त नियुक्त किया गया.


महाराष्ट्र लोकायुक्त विधेयक पारित करने वाला देश का पहला राज्य बना.


राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने दिग्गज पूर्व एथलीट पीटी उषा को संसद के ऊपरी सदन में उपाध्यक्ष के पैनल में नामित किया है।


अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भारतीय-अमेरिकी राजीव बड्याल को राष्ट्रीय अंतरिक्ष परिषद सलाहकार समूह में नामित किया.


मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन को 11 साल की सजा. यामीन को भ्रष्टाचार और धन शोधन जैसे मामलों में दोषी पाया गया है।


संतोष कुमार यादव को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


भारतीय साइकिलिस्ट स्वस्ति सिंह को '30वां एकलव्य पुरस्कार' मिला.


बेथ मीड को 'बीबीसी स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर 2022' अवॉर्ड से नवाजा गया.


सुदीप सेन और शोभना कुमार ने रवींद्रनाथ टैगोर साहित्य पुरस्कार 2021-22 जीता.


अनिल कुमार लाहौटी रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और CEO बने.


निकहत ज़रीन, लवलीना बोर्गोहेन ने छठी एलीट राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2022 में स्वर्ण पदक जीते.


फीफा 2022 विश्व रैंकिंग में  ब्राजील नंबर 1 स्थान पर कायम है और अर्जेंटीना दूसरे स्थान पर है।


गंजी कमला वी राव FSSAI में मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त.


स्मृति मंधाना को ICC महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवार्ड 2022 के लिए नामांकित किया गया.


सूर्य कुमार यादव और स्मृति मंधाना आईसीसी टी 20 वर्ष की सर्वश्रेष्ठ नामांकित खिलाडी के सूचि में शामिल.

Featured post

Hitachi Hi-Rel Power Electronics WALK-IN INTERVIEW 2025