Speedy Current Affairs 2023 | January Month 110+ One Liner |
दिनेश कुमार शुक्ला ने परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया.
सीआरपीएफ प्रमुख सुजॉय लाल थाउसेन ने सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाला
तमिलनाडु RTI जवाबदेही में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला राज्य बना
आंध्र प्रदेश सरकार ने पाठ्य-पुस्तकों में फातिमा शेख के योगदान पर एक पाठ शामिल किया. फातिमा शेख भारत की पहली महिला मुस्लिम शिक्षिका और भारत की सबसे महान समाज सुधारकों और शिक्षिकाओं में से एक थीं।
दुनिया का सबसे बड़ा ओपन-एयर थिएटर माना जाने वाला ‘धनु यात्रा’ उत्सव 27 दिसंबर को पश्चिमी ओडिशा के बरगढ़ शहर में शुरू हुआ।
भारत का दूसरा सबसे लंबा केबल-स्थित आठ-लेन जुआरी ब्रिज गोवा में खुला.
लक्ष्मी सिंह यूपी की पहली महिला पुलिस कमिश्नर बनीं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीमा सुरक्षा बल का “प्रहरी ऐप” लॉन्च किया. अब जवान अपने मोबाइल पर निजी जानकारी और आवास, आयुष्मान-सीएपीएफ और छुट्टी से जुड़ी जानकारियां हासिल कर सकते हैं।
IAF ने सुखोई प्लेन से 400 किमी रेंज वाली ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण किया.
प्रवीण कुमार श्रीवास्तव को अंतरिम केंद्रीय सतर्कता आयुक्त नियुक्त किया गया.
महाराष्ट्र लोकायुक्त विधेयक पारित करने वाला देश का पहला राज्य बना.
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने दिग्गज पूर्व एथलीट पीटी उषा को संसद के ऊपरी सदन में उपाध्यक्ष के पैनल में नामित किया है।
अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भारतीय-अमेरिकी राजीव बड्याल को राष्ट्रीय अंतरिक्ष परिषद सलाहकार समूह में नामित किया.
मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन को 11 साल की सजा. यामीन को भ्रष्टाचार और धन शोधन जैसे मामलों में दोषी पाया गया है।
संतोष कुमार यादव को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
भारतीय साइकिलिस्ट स्वस्ति सिंह को '30वां एकलव्य पुरस्कार' मिला.
बेथ मीड को 'बीबीसी स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर 2022' अवॉर्ड से नवाजा गया.
सुदीप सेन और शोभना कुमार ने रवींद्रनाथ टैगोर साहित्य पुरस्कार 2021-22 जीता.
अनिल कुमार लाहौटी रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और CEO बने.
निकहत ज़रीन, लवलीना बोर्गोहेन ने छठी एलीट राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2022 में स्वर्ण पदक जीते.
फीफा 2022 विश्व रैंकिंग में ब्राजील नंबर 1 स्थान पर कायम है और अर्जेंटीना दूसरे स्थान पर है।
गंजी कमला वी राव FSSAI में मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त.
स्मृति मंधाना को ICC महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवार्ड 2022 के लिए नामांकित किया गया.
सूर्य कुमार यादव और स्मृति मंधाना आईसीसी टी 20 वर्ष की सर्वश्रेष्ठ नामांकित खिलाडी के सूचि में शामिल.
हॉकी हरियाणा की महिला टीम ने भुवनेश्वर में फाइनल में मध्य प्रदेश को खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 महिला अंडर 18 क्वालीफायर खिताब जीता।
हॉकी मध्य प्रदेश ने ओडिशा को हराकर खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 पुरुष अंडर-18 खिताब जीता.
वर्ष 2023 को दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। भारत दुनिया में बाजरा का सबसे बड़ा देश उत्पादक है।
अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने आगामी ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 भुवनेश्वर-राउरकेला के लिए भारतीय कंपनी समूह जेएसडब्ल्यू को अपना वैश्विक साझेदार बनाया है।
‘जल विजन 2047’ विषय पर प्रथम अखिल भारतीय राज्य मंत्री वार्षिक सम्मेलन का आयोजन मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में किया गया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सम्मेलन को संबोधित किया।
जी-20 की पहली बैठक 31 जनवरी को पुडुचेरी में होगी.
संयम मेहरा रत्न एवं आभूषण परिषद के चेयरमैन चुने गए.
बंधन बैंक ने ‘जहाँ बंधन, वहाँ ट्रस्ट’ अभियान शुरू किया.
क्रोएशिया यूरोजोन में शामिल होने वाला 20वां देश बना.
200 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ गंवाने वाले पहले व्यक्ति बने **Elon Musk**. पिछले एक साल से मस्क की संपत्ति काफी तेजी से गिर रही है और दुनिया के नंबर वन अमीर शख्स होने का तमगा भी उनसे छिन गया है।
भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार की लोक गायिका मैथिली ठाकुर को अपना स्टेट आइकन बनाया है।
प्रभु चंद्र मिश्र को अटल सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गोवा के मोपा में ग्रीनफील्ड अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का नामकरण मनोहर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में करने के लिए कार्योत्तर स्वीकृति प्रदान की है।
अंतिम जीवित नासा के अपोलो 7 अंतरिक्ष यात्री वाल्टर कनिंघम का 90 वर्ष की आयु में निधन.
**छत्तीसगढ़ पुलिस** के नशीली दवाओं और अवैध शराब विरोधी अभियान 'निजात' को अंतर्राष्ट्रीय आईएसीपी पुरस्कार 2022 के लिए चुना गया.
पश्चिम बंगाल के 19 वर्षीय **कौस्तव चटर्जी** भारत के 78वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बन गए। वह पश्चिम बंगाल के 10वें ग्रैंडमास्टर हैं।
लूला डा सिल्वा ने तीसरी बार ब्राजील के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली.
केविन मैक्कार्थी अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के स्पीकर चुने गए .
केरल देश का पहला पूरी तरह से डिजिटल बैंकिंग वाला राज्य बना.
इटली के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी जियानलुका वियाली का निधन.
जालना और नागपुर पुलिस ने जीता ‘सर्वश्रेष्ठ पुलिस इकाई’ का खिताब.
गोवा में 6 से 8 जनवरी तक देश के पहले पर्पल फेस्ट का आयोजन.
देश का पहला कोयला गैसीकरण आधारित तलचर उर्वरक संयंत्र अगले साल 2024 में शूरू हो जाएगा .
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने सूर्यकुमार यादव को एक नए अभियान के लिए साइन किया.
पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन.
सीजेआई चंद्रचूड़ को हार्वर्ड लॉ स्कूल सेंटर द्वारा ‘वैश्विक नेतृत्व के लिए पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा.
महिलाओं को रोजगार देने के मामले में दक्षिण भारत के चेन्नई शहर शीर्ष पर.
डॉ विनय प्रकाश सिंह ने एशियाई प्रशांत डाक संघ के महासचिव के रूप में कार्यभार संभाला.
जापान को पीछे छोड़कर भारत विश्व स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा ऑटो बाजार बना.
बिहार सरकार ने 7 जनवरी को राज्य के विभिन्न हिस्सों में जाति सर्वेक्षण शुरू किया है।
10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है. इस साल की हिंदी दिवस की थीम है ‘हिंदी को जनमत की भाषा बनाना, बगैर उनकी मातृभाषा की महत्ता को भूले।'
Surinder Chawla बने Paytm Payments बैंक के MD और CEO.
चेतन शर्मा फिर बने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीसीआई) चयन समिति के अध्यक्ष.
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के स्पीकर चुने गए केविन मैक्कार्थी
मनरेगा श्रमिकों को पेंशन प्रदान करने के लिए केरल ने कल्याण बोर्ड का गठन किया.
पीएम मोदी ने 17वें प्रवासी भारतीय दिवस 2023 सम्मेलन का उद्घाटन इंदौर में किया. हर साल प्रवासी भारतीय दिवस 9 जनवरी को मनाया जाता है। इस सम्मेलन का विषय है **“प्रवासी: अमृत काल में भारत की प्रगति में विश्वसनीय भागीदार”**.
जम्मू-कश्मीर की 11 साल की फलक मुमताज ने नेशनल स्के चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में **एमवी गंगा विलास क्रूज**. का शुभारंभ किया. ये गंगा विलास क्रूज उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश और असम की यात्रा के दौरान हर तरह की सुविधा मुहैया कराएगा।
विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट जारी, अब घटकर 561.583 अरब डॉलर पर रहा.
यूरोपीय संघ ने आर्कटिक स्वीडन में प्रथम उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र का उद्घाटन किया.
ऑनलाइन गेमिंग में भारत के पहले उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना शिलांग में की जाएगी.
**भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)** दुनिया की पहली पूरी तरह से डिजिटल पार्टी बन गई है.
पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का निधन. शरद यादव मधेपुरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से चार बार प्रतिनिधित्व किया था। दो बार मध्यप्रदेश के जबलपुर से सांसद चुने गए। इसके अलावा उन्हें उत्तर प्रदेश के बदायूं से भी संसद सदस्य चुना गया था। 1 जुलाई, 1947 को मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले के बाबई गांव में जन्मे, शरद यादव पहली बार 1974 में मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक उपचुनाव में लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए।
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में फास्ट पेट्रोल वेसल (एफपीवी) आईसीजी जहाज 'कमला देवी' को 12 जनवरी को कमीशन किया गया।
भारत में प्रतिवर्ष 12 जनवरी को **राष्ट्रीय युवा दिवस** के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय युवा दिवस 2023 की थीम "विकसित युवा - विकसित भारत" है।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने दिसंबर 2022 के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड की घोषणा किया है, जिसमें इंग्लैंड के उभरते स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक (Harry Brook) एवं ऑस्ट्रेलिया की एशले गार्डनर (Ashleigh Gardner) को क्रमशः ‘आईसीसी मेन्स एंड विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड’ दिया है।
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2023 में जापान ने अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा. पिछले साल की तुलना में भारत की स्थिति में दो अंक का सुधार हुआ है। रैंकिंग में भारत 85वें स्थान पर है।
दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन प्रीटोरियस ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की.
कैप्टन सुरभि जखमोला बीआरओ में तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी बनीं.
स्टार्टअप फर्म आईजी ड्रोन्स ने भारत का पहला 5G-सक्षम ड्रोन विकसित किया.
भारत में प्रतिवर्ष 15 जनवरी को जवानों और भारतीय सेना की याद में **सेना दिवस (Army Day)** मनाया जाता है। इस वर्ष भारत अपना 75वाँ सेना दिवस मना रहा है।
विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक **स्विट्जरलैंड के दावोस** में 16 जनवरी 2023 को शुभारंभ हुआ. विश्व आर्थिक मंच का 53वां संस्करण के बैठक की थीम 'कोऑपरेशन इन ए फ्रैगमेंटेड वर्ल्ड' ('विभाजित दुनिया में सहयोग') है।
1961 के बाद पहली बार **चीन की आबादी घटी**. चीन के नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टैटिक्स के आंकड़ों के अनुसार, साल 2022 के अंत में देश की जनसंख्या 1.41175 अरब थी जो कि साल 2021 के 1.41260 अरब के मुकाबले कम है।
बार्सिलोना ने स्पेनिश सुपर कप फाइनल 2023 में रियल मैड्रिड को हराया.
सेवानिवृत्त डीजी पंकज कुमार सिंह बने उप-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार.
पॉपुलर इटालियन एक्ट्रेस जीना लोलोब्रिगिडा का 95 साल की उम्र में निधन हो गया है।
भारत और फ्रांस की नौसेनाओं (India France Naval Exercise) के बीच होने वाले द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास ‘वरुण (Varuna)’ के 21वें संस्करण की शुरुआत 16 जनवरी को हुई।
पर्यावरण मंत्रालय ने संरक्षित पौधों की सूची में नीलकुरिंजी को शामिल किया.
दुनिया के सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट में शाहरुख खान चौथे पायदान पर आ गए है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर जेरी सीनफेल्ड है।
सभी को शिक्षा प्रदान करने के लिए, 18 जनवरी को संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) द्वारा “लोकतंत्र के लिए शिक्षा” नामक एक संकल्प अपनाया गया है।
ओडिशा में खेले जा रहे पुरुष हॉकी विश्वकप 2023 में नीदरलैंड ने चिली को 14-0 के बड़े अंतर से हरा दिया हैं।
न्यूजीलैंड की पीएम जैसिंडा अर्डर्न ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की.
भारतीय-अमेरिकी वकील जनानी रामचंद्रन अमेरिकी नगर परिषद की सदस्य बनने वाली पहली अश्वेत समलैंगिक महिला बनीं .
अरुणा मिलर मैरीलैंड की लेफ्टिनेंट गवर्नर चुनी जाने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी बनीं.
रोहित शर्मा भारत में वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के (125) जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। एमएस धोनी ने भारत में वनडे इतिहास में 123 छक्के लगाए हैं।
एनसीईआरटी ने भारत का पहला राष्ट्रीय मूल्यांकन नियामक “पारख” लॉन्च किया.
भारतीय नौसेना के द्वारा 23 जनवरी 2023 को कलवारी श्रेणी की पांचवीं पनडुब्बी "वागीर" के परिचालन की शुरुआत (कमीशन) की जाएगी।
ग्लोबल फायरपावर रिपोर्ट 2023 में भारत को दुनिया की **चौथी सबसे शक्तिशाली सेना** के रूप में स्थान दिया है। दुनिया में सबसे शक्तिशाली देश संयुक्त राज्य अमेरिका है, जिसके बाद रूस, चीन, भारत का स्थान आता है।
जम्मू-कश्मीर पूरी तरह से ई-गवर्नेंस मोड में शिफ्ट होने वाला पहला भारतीय केंद्र शासित प्रदेश बना.
भारत के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में दोहरा शतक लगाने वाले 5वें भारतीय बन गए है I इसके साथ ही शुभमन वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बन गए है I
**बार्सिलोना** ने रियाद में रियल मैड्रिड को 3-1 से हराकर 14वीं बार जीता **स्पेनिश सुपर कप** खिताब हासिल किया।
संस्थागत श्रेणी में ओडिशा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ओएसडीएमए) और लुंगलेई फायर स्टेशन (एलएफएस), मिजोरम, दोनों का ही वर्ष 2023 के लिए आपदा प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार-2023 के लिए चयन किया गया है।
FIH ने हॉकी पुरुष विश्व कप के लिए JSP फाउंडेशन के साथ साझेदारी की.
हिमाचल को 2025 तक पहला ग्रीन राज्य बनाने का लक्ष्य.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 परम वीर चक्र पुरस्कार विजेताओं के नाम पर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 सबसे बड़े अनाम द्वीपों का नामकरण किया।
न्यूजीलैंड के नए प्रधानमंत्री बनेंगे क्रिस हिपकिंस, जोकि जैसिंडा अर्डर्न की जगह लेंगे।
Speedy Publication:
वियतनाम के राष्ट्रपति गुयेन जुआन फुक ने दिया इस्तीफा.
विक्रम देव दत्त नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अगले महानिदेशक होंगे .
लक्ष्मण रावत ने नेशनल स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया स्नूकर ओपन क्राउन 2023 जीता.
इंडिया ओपन बैडमिंटन चैम्पियनशिप में, कोरियाई सनसनी अन सियंग ने 22 जनवरी को नई दिल्ली के डी जाधव इंडोर स्टेडियम में महिला एकल फाइनल जीता।.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किये. इस वर्ष, 11 बच्चों को प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए चुना गया है, जिनमें से चार कला और संस्कृति क्षेत्र से, एक बहादुरी के लिए, दो नवाचार के लिए, एक सामाजिक सेवा के लिए और तीन खेल के लिए हैं। देशभर के 11 बच्चों में छह लड़के और पांच लड़कियां हैं।
महाराष्ट्र की एकनाथ सरकार ने ‘जय जय महाराष्ट्र माझा’ को राज्य गीत घोषित किया.
फिल्म निर्माता के विश्वनाथ का 92 साल की उम्र में निधन.
माधवेंद्र सिंह गुजरात मैरीटाइम क्लस्टर के पहले सीईओ नियुक्त.
प्रसिद्ध लेखक के.वी. तिरुमलेश का निधन.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का इस्लाम नगर गांव अब जगदीशपुर कहलाएगा।
दिल्ली में ‘कर्तव्य पथ’ पर 74वें गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर उत्तराखंड की झांकी ने प्रथम पुरस्कार जीता है।
यूक्रेन के ऐतिहासिक बन्दरगाह शहर ओडेसा को UNESCO की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया है।