Header Ads Widget

February 2023 Current Affairs In Hindi | Speedy Current Affairs February 2023 PDF Download

Speedy Current Affairs 2023 | February Month Current Affairs 2023 Hindi One Liner



महाराष्ट्र की एकनाथ सरकार ने ‘जय जय महाराष्ट्र माझा’ को राज्य गीत घोषित किया.


फिल्म निर्माता के विश्वनाथ का 92 साल की उम्र में निधन.


माधवेंद्र सिंह गुजरात मैरीटाइम क्लस्टर के पहले सीईओ नियुक्त.


प्रसिद्ध लेखक के.वी. तिरुमलेश का निधन.


मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का इस्लाम नगर गांव अब जगदीशपुर कहलाएगा।


दिल्ली में ‘कर्तव्य पथ’ पर 74वें गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर उत्तराखंड की झांकी ने प्रथम पुरस्कार जीता है।


यूक्रेन के ऐतिहासिक बन्दरगाह शहर ओडेसा को UNESCO की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया है।


मैनुएला रोका बोटे को इक्वेटोरियल गिनी का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है।


एयरो इंडिया शो-2023 का आयोजन बेंगलुरु में 13 से 17 फरवरी तक होगा।


नाटो के पूर्व जनरल पेट्र पावेल चेक गणराज्य के नए राष्ट्रपति  बने.


डच खिलाड़ी अनीश गिरी ने टाटा स्टील मास्टर्स 2023 जीता.


पूर्व ओपनर मुरली विजय ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया.


नरेश लालवानी ने मध्य रेलवे के महाप्रबंधक के रूप में पदभार ग्रहण किया.


जर्मनी ने हॉकी विश्व कप 2023 के फाइनल में बेल्जियम को हराकर खिताब जीत लिया।


ओडिशा के वीके पांडियन को FIH प्रेसिडेंट अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया.


ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुआ RRR का गाना Naatu Naatu


अजंता-एलोरा फिल्म समारोह में ‘नानेरा’ को मिला ‘गोल्डन कैलाश’ पुरस्कार.


संस्थागत श्रेणी में ओडिशा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ओएसडीएमए) और लुंगलेई फायर स्टेशन (एलएफएस), मिजोरम, का चयन सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार-2023 के लिए  किया गया है।



अमेरिका की आर बोनी गैब्रिएल बनीं मिस यूनिवर्स.


पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को यूके द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान से सम्मानित किया गया.


आर विष्णु प्रसाद को वर्ष 2022 के सबसे प्रतिष्ठित वैज्ञानिक सम्मान के तहत इंडियन अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया।


अदार पूनावाला डॉ. पतंगराव कदम पुरस्कार से सम्मानित.


भारतीय साइकिलिस्ट स्वस्ति सिंह को 30वां एकलव्य पुरस्कार मिला.


विश्व आर्द्रभूमि दिवस प्रत्येक साल 2 फरवरी को पूरी दुनिया में मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2023 का विषय “वेटलैंड रेस्टोरेशन” है।


दुनिया भर में साल 2023 को अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।


30वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 27 जनवरी 2023 को अहमदाबाद के साइंस सिटी में शुरू हुई।


एयर मार्शल अमनप्रीत सिंह को वायु सेना के नए उप-प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है।


प्यूमा इंडिया ने हरमनप्रीत कौर को ब्रांड एम्बेसडर बनाया


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा जयंती के अवसर पर लाडली बहना योजना को लागू करने की घोषणा की I


निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए मैं भारत हूं, हम भारत के मतदाता हैं गीत तैयार किया.


पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का निधन.


तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के दो झटकों से बड़ी तबाही आई है। तुर्की और सीरिया में भूकंप से सैकड़ों लोगों की मौत हो गई और कई इमारतें ध्वस्त हो गईं।


**भारत** ने तुर्किये में आये भूकम्प के बाद मदद के लिये राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के कर्मियों, आवश्यक वस्तुओं और चिकित्सा उपकरणों को लेकर एक रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है जिसे 'ऑपरेशन दोस्त' नाम दिया गया है।


एयर इंडिया ने 500 नए विमान खरीदने के लिए Airbus और Boeing से की डील.


सैमसंग रिसर्च यूनिट और IISc ने इंडिया सेमीकंडक्टर R&D को बढ़ावा देने हेतु साझेदारी की.


सरकार ने मार्च 2026 तक पीएम-कुसुम योजना का विस्तार किया.


विश्व सरकार शिखर सम्मेलन 2023 दुबई में 13 फरवरी 2023 से शुरू होने वाला है। विश्व सरकार शिखर सम्मेलन “शेपिंग फ्यूचर गवर्नमेंट्स” की थीम के तहत आयोजित किया जाएगा।


जी20 के तहत पहली यूथ20 (वाई20) इंसेप्शन मीटिंग 2023 गुवाहाटी में शुरू हुई।


राजा राम मोहन राय 2023 पुरस्कार पत्रकार ए.बी.के. प्रसाद को भेंट किया गया.


विनेश और साक्षी बीबीसी साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी पुरस्कार हेतु नामांकित.


डॉ पैगी मोहन ने ‘मातृभूमि बुक ऑफ द ईयर’ पुरस्कार जीता.


क्रिकेट के तीनों प्रारूप में शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बने **रोहित शर्मा**.


भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने केन्या लेडीज ओपन खिताब 2023 जीता.


डोप टेस्ट में फेल भारतीय एथलीट दीपा कर्माकर पर 21 महीने का बैन.


ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर आरोन फिंच ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास.


नेपाल क्रिकेट एसोसिएशन ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोंटी देसाई को मुख्य कोच नियुक्त किया.


ITBP ने लगातार तीसरी बार नेशनल आइस हॉकी चैंपियनशिप जीती.


ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के तत्वाधान में आयोजित नेशनल बीच सॉकर चैम्पियनशिप केरल ने जीती।


हर साल विश्व दलहन दिवस 10 फरवरी को मनाया जाता है। वर्ष 2023 में विश्व दलहन दिवस मनाने के लिए “सतत भविष्य के लिए दालें” थीम को चुना गया है।


विश्व कैंसर दिवस हर साल वैश्विक स्तर पर 4 फरवरी को मनाया जाता है। “क्लोज द केयर गैप (Close The Care Gap)” पिछले तीन वर्षों (2022, 2023 और 2024) के लिए विश्व कैंसर दिवस की थीम है।


विमानन सुरक्षा रैंकिंग में भारत 112वें से 55वें स्थान पर पहुंचा.


टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को फॉर्च्यून® पत्रिका की दुनिया की सबसे प्रशंसित कंपनियों की सूची में नामित किया गया है।


दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं की सूची में PM मोदी टॉप पर.


हाल ही में जारी ग्लोबल क्वालिटी इंफ्रास्ट्रक्चर इंडेक्स (जीक्यूआईआई) 2021 में भारत की समग्र क्यूआई प्रणाली रैंकिंग 10वें पायदान पर रही।


तीसरा खेलो इंडिया विंटर गेम्स जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में शुरू.


MobiKwik यूपीआई पर क्रेडिट कार्ड को सपोर्ट करने वाला भारत का पहला ऐप बना.


सत्यनारायण राजू  केनरा बैंक के नए एमडी और सीईओ नियुक्त


पाकिस्तानी विकेटकीपर कामरान अकमल ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की.


**इंदौर नगर निगम** हरित बॉन्ड जारी करने वाला देश का **पहला नागरिक निकाय** बन गया है।


विश्वभारती विश्वविद्यालय को दुनिया का पहला "लिविंग हेरिटेज यूनिवर्सिटी" का दर्जा प्राप्त होगा


याया त्सो (Yaya Tso) लद्दाख का पहला जैव विविधता विरासत स्थल घोषित.


शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा दिल्ली के इंदिरा गांधी कला केंद्र में "युवा संगम पोर्टल" लॉन्च किया गया। युवा संगम के माध्यम से पूर्वोत्तर के युवाओं को देश के अन्य राज्यों और अन्य राज्यों के युवाओं को पूर्वोत्तर के आठ राज्यों  की परंपरा, संस्कृति, पर्यटन स्थल, खान-पान, भाषा और विविधता को जानने का अवसर मिलेगा।


**काला घोड़ा कला महोत्सव 2023** का आयोजन मुंबई (महाराष्ट्र) में  किया गया.


पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध पार्श्व गायिका **वाणी जयराम** का 4 फरवरी को निधन हो गया।


फिलिप्स डोमेस्टिक अप्लायंसेज का नाम बदलकर वर्सुनी कर दिया गया है।


बेन स्टोक्स बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़


पंजाब सरकार ने पहले राज्य स्तरीय ‘झींगा मेला’ का आयोजन किया.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी को राजस्थान के सिरोही जिले के आबू रोड में जल जन अभियान का वर्चुअली उद्घाटन किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वाटर हार्वेस्टिंग के साथ पेड़ लगाने और जल संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित करना है।


IIT इंदौर के छात्रों ने दुबई में वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट में स्वर्ण पदक के साथ एईडी (अमीरात दिरहम) 1 मिलियन का पुरस्कार जीता। नियति तोताला और नील कल्पेशकुमार पारिख को मिस्र के राष्ट्रपति एबेल फत्ताह अल-सिसी ने पदक से सम्मानित किया। इन छात्रों ने ‘ब्लॉकबिल’ ऐप बनाया है।


स्पेनिश सरकार ने यूरोप में पहली बार ‘मासिक धर्म अवकाश’ प्रदान करने वाला कानून पारित किया.


निकोस क्रिस्टोडोलाइड्स साइप्रस के नए राष्ट्रपति के रूप में चुने गए.


UNICEF India: आयुष्मान खुराना बाल अधिकारों के नेशनल एम्बेसडर बने.


भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का मेंटर नियुक्त किया गया है।


भारतीय मूल के इंजीनियर सह फ़ोटोग्राफ़र कार्तिक सुब्रमण्यम ने जीता नेशनल ज्योग्राफिक ‘पिक्चर्स ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड


राजा राम मोहन राय 2023 पुरस्कार पत्रकार ए.बी.के. प्रसाद को भेंट किया गया.


भारत के केरल राज्य के कोल्लम जिला पंचायत ने 2021-22 वित्तीय वर्ष के लिए राज्य में सर्वश्रेष्ठ जिला पंचायत के लिए स्वराज ट्रॉफी जीती है। कन्नूर जिला पंचायत रैंकिंग में दूसरे स्थान पर रही।


हर साल 20 फरवरी को दुनियाभर में विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाया जाता है।इस साल यानी 2023 वर्ल्ड सोशल जस्टिस डे का थीम सामाजिक न्याय के लिए बाधाओं पर काबू पाना और अवसरों को उजागर करना (Overcoming Barriers and Unleashing Opportunities for Social Justice) है.


**भारतीय सेना और उज्बेकिस्तान सेना** के बीच प्रशिक्षण अभ्यास दस्तलिक (2023) का चौथा संस्करण **पिथौरागढ़, उत्तराखंड** में शुरू हुआ।


**सौराष्ट्र** ने 19 फरवरी को खेले गए फाइनल मैच में बंगाल को 9 विकेट से हराकर रणजी ट्रॉफी 2022-23 का खिताब जीत लिया है।


17 फरवरी को खालिस्तान टाइगर फोर्स और जम्मू-कश्मीर गजनवी फोर्स को आतंकवादी संगठन घोषित.


लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार नए थल सेना उप प्रमुख होंगे


महान भारतीय फुटबॉलर तुलसीदास बलराम का 86 वर्ष की आयु में निधन


**भारत और जापान** के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास, "धर्म गार्डियन" का चौथा संस्करण 17 फरवरी से 2 मार्च 2023 तक **जापान के शिगा प्रांत के कैंप इमाजू** में आयोजित किया जाएगा।


Download Pdf

Featured post

Hitachi Hi-Rel Power Electronics WALK-IN INTERVIEW 2025