गुजरात और महाराष्ट्र ने 01 मई 2023 को अपना 63वां स्थापना दिवस मनाया।
पाकिस्तान एशिया में एडीबी ऋण का सबसे बड़ा प्राप्तकर्ता बना।
अग्नि दमन-23 अभ्यास 29 फील्ड गोला बारूद डिपो, देहू रोड में आयोजित किया गया।
भारतीय जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
डिंग लिरेन चीन के पहले पुरुष विश्व शतरंज चैंपियन बने।
मजदूर दिवस प्रत्येक वर्ष 1 मई को मनाया जाता है।
अज़रबैजान ग्रैंड प्रिक्स 2023, सर्जियो पेरेज़ ने मैक्स वेरस्टैपेन को हराकर जीता.
बैंक ऑफ इंडिया के नए एमडी और अध्यक्ष के रूप में रजनीश कर्नाटक को किया नियुक्त.
भारतीय सेना ने पांच महिला अधिकारियों को अपनी आर्टिलरी रेजिमेंट में शामिल किया.
देबदत्त चंद को बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक (एमडी) के रूप में नियुक्त किया गया।
भारत की G20 अध्यक्षता के तहत साइंस 20 एंगेजमेंट ग्रुप की बैठक लक्षद्वीप में शुरू.
राजस्थान हाउसिंग बोर्ड को रियल एस्टेट के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला.
न्यायमूर्ति टी एस शिवगनानम कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त हुए.
ब्रिटेन में रहने वाली भारतीय मूल की प्रसिद्ध अभिनेत्री और लेखिका मीरा स्याल को ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान प्रतिष्ठित बाफ्टा फैलोशिप मिलेगा.
पहला आसियान-भारत समुद्री अभ्यास (AIME-2023) 2 मई से सिंगापुर में शुरू हुआ।
मैराज अहमद खान और गनेमत सेखों ने ISSF शॉटगन विश्व कप में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता.
बर्लिन में रहने वाली एक रूसी लेखिका मारिया स्टेपानोवा ने 2023 में यूरोपीय समझ के लिए प्रतिष्ठित लीपज़िग बुक पुरस्कार जीता है।
ए के मोहंती को परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष के रूप में किया नियुक्त.
किंग चार्ल्स III ने ब्रिटेन की मानद एमबीई से डॉ एम.एन नंदकुमार को सम्मानित किया.
कंजर्वेटिव कोलोराडो पार्टी के उम्मीदवार सैंटियागो पेना ने पैराग्वे के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की।
हर साल 3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है. इस वर्ष का विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस “Shaping a Future of Rights: Freedom of Expression as a Driver for All Other Human Rights,” के विषय पर केंद्रित है.
प्रसिद्ध इतिहासकार रणजीत गुहा का 100 वर्ष की आयु में निधन.
एयर मार्शल साजू बालकृष्णन ने 17 वें कमांडर-इन-चीफ के रूप में पदभार संभाला.
शरद पवार ने एनसीपी प्रमुख पद से दिया इस्तीफा.
अप्रैल 2023 के लिए जीएसटी राजस्व संग्रह अब तक का सबसे अधिक 1.87 लाख करोड़ रुपये है।
दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज तेज गेंदबाज शबनिम इस्माइल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया.
फोर्ब्स 2023 द्वारा जारी दुनिया के सबसे ज्यादा कमाने वाले 10 खिलाड़ियों की सूची में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ($136 मिलियन), लियोनेल मेस्सी ($130 मिलियन) और किलियान म्बप्पे ($120 मिलियन) शीर्ष तीन में से हैं।
क्वांटास एयरवेज लिमिटेड के नए CEO के रूप में वैनेसा हडसन को नियुक्त किया.
मुंबई में भारत की पहली अंडरसी टनल नवंबर 2023 तक खुलेगी।
भारत आईसीसी द्वारा जारी नवीनतम रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ कर नंबर एक टेस्ट टीम बन गया।
एक प्रसिद्ध समाजवादी नेता पंडित रामकिशन को भारतीय समाजवाद में उनके योगदान के लिए "शताब्दी पुरुष" (मैन ऑफ द सेंचुरी) की उपाधि से सम्मानित किया गया।
टाई-ब्रेकर में रूस के इयान नेपोमनियात्ची को हराकर डिंग लिरेन चीन के पहले विश्व शतरंज चैंपियन बन गए।
भारतीय विदेश व्यापार संस्थान, नई दिल्ली ने 2 मई को 60वें स्थापना दिवस पर हीरक जयंती मनाई।
नेपाल ने एसीसी पुरुष प्रीमियर कप जीतकर एशिया कप 2023 के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
राष्ट्रीय विनिर्माण नवाचार सर्वेक्षण : कर्नाटक को सबसे ‘अभिनव’ राज्य का स्थान दिया गया. इसके बाद तेलंगाना और तमिलनाडु हैं।
अजय विज एक्सेंचर इंडिया के कंट्री मैनेजिंग डायरेक्टर बने.
अडानी ग्रुप ने म्यांमार बंदरगाह बेचा, 30 मिलियन डॉलर में हुआ पूरा सौदा
नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग 2023 में 88.67 मीटर थ्रो के साथ जीत हासिल की.
विश्व एथलेटिक्स दिवस प्रत्येक वर्ष 7 मई को विश्व स्तर पर मनाया जाता है।
दिल्ली उच्च न्यायालय ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश पी कृष्ण भट को बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) के प्रशासक के रूप में नियुक्त किया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की टीम में एक इंडियन-अमेरिकन नीरा टंडन को घरेलू नीति सलाहकार के रूप में नियुक्त की गई है।
असम के जोगीघोपा में भारत का पहला अंतर्राष्ट्रीय मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क.
पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार को जाति आधारित सर्वे तत्काल बंद करने का निर्देश दिया.
बाबर आजम वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने.
भारत ने ताशकंद में होने वाले एशिया कप स्टेज 2 विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट में 14 पदक जीते। 14 पदकों में सात स्वर्ण, पांच रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं।
मार्क निकोलस मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के नए अध्यक्ष नियुक्त.
आईएनएस मगर को 36 वर्षों की शानदार सेवा के बाद सेवामुक्त कर दिया गया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चंडीगढ़ में देश के पहले IAF हेरिटेज सेंटर का उद्घाटन किया.
बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग राज्य मंत्री श्री शांतनु ठाकुर ने वी.ओ चिदम्बरनार बंदरगाह से पोत ‘एमवी एमएसएस गैलेना’ को झंडी दिखाकर तूतीकोरिन और मालदीव के बीच सीधी शिपिंग सेवा का उद्घाटन किया।
कार्लोस अल्कराज ने मैड्रिड ओपन 2023 का खिताब बरकरार रखा.
भारतीय भारोत्तोलक जेरेमी लालरिनुंगा ने कोरिया के जिंजू में आयोजित एशियाई भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में स्नैच स्पर्धा में रजत पदक जीता।
सीमा सड़क संगठन (BRO) ने 7 मई 2023 को अपना 64वां स्थापना दिवस मनाया।
राजा और रानी के रूप में चार्ल्स III और उनकी पत्नी कैमिला का राज्याभिषेक 6 मई 2023 को लंदन में हुआ।
विश्व चैंपियन मैक्स वेरस्टैपेन ने रेड बुल टीम के साथी सर्जियो पेरेज़ को हरा कर मियामी ग्रैंड प्रिक्स 2023 जीता।
दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन (ASEAN) का 42 वां शिखर सम्मेलन इंडोनेशिया में “ASEAN Affairs: Epicenter of Growth.” विषय के साथ शुरू हुआ है।
भारोत्तोलन में, भारतीय भारोत्तोलकों ने 8 मई को तीन रजत पदक के साथ दक्षिण कोरिया के जिंजू में एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2023 समाप्त की। भारत ओर से बिंदियारानी देवी ने महिलाओं के 55 किग्रा वर्ग में दो रजत पदक जीते जबकि जेरेमी लालरिनुंगा ने पुरुषों के 67 किग्रा स्नैच वर्ग में एक रजत पदक अपने नाम किया।
वेकफिट ने बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को ब्रांड एंबेसडर बनाया.
भारत और बांग्लादेश के बीच सीमा हाट का उद्घाटन सिलहट के भोलागंज में हुआ.
फोर्ब्स की 2023 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एथलीटों की सूची में क्रिस्टियानो रोनाल्डो सबसे ऊपर हैं। लियोनेल मेसी दूसरे स्थान पर हैं जबकि काइलियन एम्बाप्पे तीसरे स्थान पर हैं।
उत्तराखंड पुलिस एक विशेष अभियान "ऑपरेशन मर्यादा" चला रही है। अभियान का उद्देश्य उत्तराखंड में तीर्थ और पर्यटन स्थलों में स्वच्छता बनाए रखना है।
न्यूयॉर्क नई इमारतों में गैस स्टोव के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला अमेरिकी राज्य बन गया है।
आरबीआई का स्वर्ण भंडार मार्च, 2023 अंत में सालाना आधार पर 34.22 टन बढ़कर 794.64 टन पहुंच गया।
अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी ने जीता लॉरियस स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर 2023
भारत की अग्रणी फिनटेक कंपनी BharatPe ने देश के सबसे बड़े मल्टी-ब्रांड लॉयल्टी प्रोग्राम PAYBACK India को ‘Zillion’ के रूप में रीब्रांडिंग करने की घोषणा की है।
जम्मू-कश्मीर के बाद अब राजस्थान में मिला लिथियम का बड़ा भंडार.
श्रीलंका के सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी से किया मुक्त.
केंद्रीय बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्री और आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और म्यांमार के उप प्रधान मंत्री एडमिरल टिन आंग सान ने 9 मई को संयुक्त रूप से म्यांमार में सितवे बंदरगाह का उद्घाटन किया।
विश्व थैलेसीमिया दिवस हर साल विश्व भर में 8 मई को मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व थैलेसीमिया दिवस की थीम है "जागरूक रहें, साझा करें, देखभाल करें : थैलेसीमिया देखभाल अंतर को पाटने के लिए शिक्षा को मजबूत बनाना"
पुलित्जर पुरस्कार 2023 यूक्रेन में युद्धकालीन कवरेज के लिए न्यूयॉर्क टाइम्स और एसोसिएटेड प्रेस को प्रदान किया गया।
अमिताभ कांत की नई किताब "मेड इन इंडिया: 75 इयर्स ऑफ बिजनेस एंड एंटरप्राइज" का विमोचन किया गया।
भारतीय नौसेना और रॉयल थाई नौसेना ने 3 मई से 10 मई, 2023 तक भारत-थाईलैंड समन्वित पेट्रोल (इंडो-थाई कॉरपैट) के 35 वें संस्करण का आयोजन किया। इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों के बीच समुद्री संबंधों को मजबूत करना और हिंद महासागर की सुरक्षा सुनिश्चित करना था।
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस भारत में प्रत्येक वर्ष ’11 मई’ को मनाया जाता है। इस साल टेक्नोलॉजी डे की थीम ‘स्कूल टू स्टार्टअप्स-इग्नाइटिंग यंग माइंड्स टू इनोवेट’ (‘School to Startups-Igniting Young Minds to Innovate) रखी गई है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 37 वीरता पुरस्कार प्रदान किए.
भारत का पहला एयरबस C295 ने अपनी पहली उड़ान 8 मई को सफलतापूर्वक पूरी कर ली है।
पाकिस्तानी क्रिकेटर फखर ज़मान को अप्रैल 2023 के लिए ICC मेन्स प्लेयर ऑफ़ द मंथ और थाईलैंड की नारुमोल चायवई को आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ द मंथ नामित.
राजीव धर राष्ट्रीय निवेश और अवसंरचना कोष (एनआईआईएफ) के अंतरिम सीईओ नियुक्त.
आलिया भट्ट Gucci की पहली इंडियन ग्लोबल ब्रांड एंबेसेडर बनीं .
छठा हिंद महासागर सम्मेलन (IOC) 12-13 मई, 2023 के बीच ढाका, बांग्लादेश में हो रहा है। सम्मेलन का उद्घाटन बांग्लादेश की प्रधान मंत्री शेख हसीना द्वारा किया गया। इस वर्ष के सम्मेलन का विषय 'शांति, समृद्धि और एक लचीले भविष्य के लिए साझेदारी' है।
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री, स्मृति जुबिन ईरानी ने 12 मई को मिशन सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 के तहत प्रारंभिक बचपन देखभाल और शिक्षा कार्यक्रम "पोषण भी, पढाई भी" लॉन्च किया।
विश्व भर में 12 मई को अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस 2023 की विषय "हमारी नर्सें हमारा भविष्य" है।
रिदम सांगवान ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अजरबैजान के बाकू में आईएसएसएफ विश्व कप 2023 में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने बनाया आईपीएल का सबसे तेज अर्धशतक. जायसवाल ने 13 गेंदों में 50 रन बनाकर इतिहास रच दी
परमिंदर चोपड़ा भारत में सबसे बड़ी एनबीएफसी पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) लिमिटेड की पहली महिला अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक बनी.।
भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास "अजेया वारियर-23" का 7वां संस्करण 27 अप्रैल से 11 मई 2023 तक सैलिसबरी प्लेन्स, यूनाइटेड किंगडम में आयोजित किया गया।
उत्तराखंड के देहरादून में चार दिवसीय बाजरा उत्सव (श्री अन्न महोत्सव) 13 मई से शुरू हुआ।
कोचीन पोर्ट को समुद्री क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जहाजरानी मंत्रालय द्वारा वर्ष 2023 के लिए प्रतिष्ठित सागर श्रेष्ठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
लिंडा याकारिनो को ट्विटर का सीईओ नामित किया गया.
गीता राव गुप्ता को महिला संबंधी मुद्दों के लिए अमेरिकी दूत नियुक्त किया गया।
13 मई को विश्व प्रवासी पक्षी दिवस मनाया गया. हर साल मई के दूसरे शनिवार और अक्टूबर के दूसरे शनिवार को मनाया जाता है।
कर्नाटक के डीजीपी प्रवीण सूद को CBI के नया निदेशक नियुक्त किया गया.
हर साल 15 मई को अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस मनाया जाता है।
प्रसिद्ध खगोलशास्त्री और आईयूसीएए के संस्थापक निदेशक, प्रोफेसर जयंत वी. नार्लीकर को एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (एएसआई) से गोविंद स्वरूप लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला।
सातवां संयुक्त राष्ट्र वैश्विक सड़क सुरक्षा सप्ताह इस साल 15 से 21 मई तक चलेगा। विषय sustainable transport है.
रक्षा मंत्रालय ने घरेलू रक्षा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए 928 सैन्य वस्तुओं के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है।
भारत और इंडोनेशिया की नौसेनाओं ने द्विपक्षीय समुद्र शक्ति-23 अभ्यास में भाग लिया। आईएनएस कवारत्ती इसमें भाग ले रहा है।
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने वायु सेना के उप प्रमुख के रूप में पदभार संभाला.
एवरेस्ट को 26वीं बार फतह करने वाले दूसरे व्यक्ति बने पासंग दावा शेरपा.
दूसरी G20 संस्कृति समूह बैठक, जिसे CWG बैठक के रूप में भी जाना जाता है, भुवनेश्वर, ओडिशा में हुई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मई को गुजरात के गांधीनगर में आयोजित अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के 29वें द्विवार्षिक शिक्षा सम्मेलन को संबोधित किया।
भारत और बांग्लादेश ने हाल ही में दोनों देशों के स्टार्ट-अप इकोसिस्टम के बीच सहयोग और आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त रूप से '50 स्टार्ट-अप एक्सचेंज प्रोग्राम' लॉन्च किया है।
विश्व उच्च रक्तचाप दिवस प्रतिवर्ष 17 मई को मनाया जाता है। 2023 की थीम 'अपने रक्तचाप को सटीक रूप से मापें, इसे नियंत्रित करें, लंबे समय तक जीवित रहें' है।
मेरी LiFE ऐप को केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा लॉन्च किया गया। मेरी LiFE ऐप का उद्देश्य व्यक्तियों और समुदायों के लिए प्रगति ट्रैकिंग में क्रांति लाना है। मिशन LiFE : इस मिशन को 20 अक्टूबर, 2022 को केवडिया, गुजरात में प्रधान मंत्री द्वारा लॉन्च किया गया था।
नेपाल के पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने रिकॉर्ड 27वीं बार माउंट एवरेस्ट फतह किया.
हाल ही में लीबिया की संसद ने लीबिया के प्रधान मंत्री फथी बाशाघा को उनके पद से निलंबित करने का निर्णय लिया है।
पेटीएम ने भावेश गुप्ता को अध्यक्ष और मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) नियुक्त किया.
HPCL ऊना में 500 करोड़ रुपये की लागत से एथेनॉल प्लांट स्थापित करेगी.
2024 में 6.7 फीसदी की दर से बढ़ेगी भारतीय अर्थवयवस्था : संयुक्त राष्ट्र
केंद्र सरकार ने रवनीत कौर को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।
मनोज सोनी संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के नए अध्यक्ष बने।
भारत ने दक्षिण एशियाई युवा टेबल टेनिस चैम्पियनशिप 2023 में 16 स्वर्ण पदक जीते.
उत्तर प्रदेश अब भौगोलिक संकेतक टैग वाली वस्तुओं की अधिकतम संख्या के मामले में देश में दूसरे स्थान पर आ गया है।
अर्जुन राम मेघवाल को नया कानून और न्याय मंत्री नियुक्त किया गया और पिछले कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय सौंपा गया।
एके जैन को सरकार द्वारा पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से किया गया सम्मानित.
मुंबई वैश्विक स्तर पर 46 शहरों में वार्षिक आवास मूल्य वृद्धि में छठे स्थान पर.
अमेरिका की एक अदालत ने 26/11 के मुंबई आतंकी हमले के आरोपी पाकिस्तानी मूल के कनाडाई तहव्वुर राणा को भारत प्रत्यर्पित करने की मंजूरी दे दी है।
भारतीय लेखक रस्किन बॉन्ड ने "द गोल्डन ईयर्स: द मेनी जॉयस ऑफ लिविंग ए गुड लॉन्ग लाइफ" नामक पुस्तक लिखी।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) के माध्यम से 2025 तक उच्च रक्तचाप और मधुमेह वाले 75 मिलियन लोगों को मानक देखभाल प्रदान करने के लिए "75/25" पहल की घोषणा की।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मध्य प्रदेश कैबिनेट ने 17 मई को बेरोजगार युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना’ को मंजूरी दी। 12वीं पास, आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कर चुके सभी युवा इस योजना के पात्र होंगे।
भारत ने चक्रवात मोचा से प्रभावित म्यांमार में लोगों को मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए "ऑपरेशन करुणा" शुरू किया। 'मोचा' तूफ़ान के नाम का सुझाव यमन द्वारा दिया गया है। मोचा की उत्पत्ति बंगाल की खाड़ी में हुई थी।
पूर्व भारतीय टेस्ट क्रिकेटर अंशुमान गायकवाड़ ने क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (CCI) में अपनी अर्ध-आत्मकथात्मक पुस्तक "गट्स एमिडस्ट ब्लडबैथ: द अंशुमन गायकवाड़ नैरेटिव" का विमोचन किया।
प्रतिवर्ष 20 मई को विश्व मेट्रोलोजी दिवस मनाया जाता है। विश्व मेट्रोलोजी दिवस 2023 की थीम "वैश्विक खाद्य प्रणाली का समर्थन करने वाले मापन" है।
19 मई 2023 को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने "क्लीन नोट पॉलिसी" के तहत 2,000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोटों को संचलन से वापस लेने का निर्णय लिया है।
कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कर्नाटक के सीएम के रूप में और डी के शिवकुमार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली.
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकवादी-गैंगस्टर-ड्रग-तस्करों के गठजोड़ के खिलाफ 'ऑपरेशन ध्वस्त' के तहत हाल ही में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
इटालियन ओपन टेनिस में, कजाकिस्तान की एलेना रयबकिना ने रोम में यूक्रेन की एंहेलिना कलिनिना को हराकर महिला एकल खिताब जीता।
तेलंगाना में महिलाओं के लिए कार्यस्थल को सुरक्षित बनाने के लिए "साहस" पहल शुरू की गई।
19 मई 2023 को सऊदी अरब के जेद्दा में अरब लीग का 32वां शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया।
जी-20, पर्यटन कार्यकारी समूह की तीसरी बैठक 22 मई को श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर में शुरू हुई। बैठक पांच प्रमुख प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर केंद्रित है : हरित पर्यटन, डिजिटलीकरण, कौशल, एमएसएमई और गंतव्य प्रबंधन। प्राथमिकताओं का उद्देश्य पर्यटन क्षेत्र को आगे बढ़ाना और 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करना है।
केंद्रीय मंत्री हरदीप एस पुरी ने नई दिल्ली में 'मेरी LiFE, मेरा स्वच्छ शहर' अभियान की शुरुआत की। मिशन LiFE को 20 अक्टूबर, 2022 को केवडिया, गुजरात में प्रधान मंत्री द्वारा लॉन्च किया गया था।
संयुक्त राज्य अमेरिका की एमी पोप को संयुक्त राष्ट्र प्रवासन एजेंसी की पहली महिला महानिदेशक के रूप में चुना गया।
महाराष्ट्र, सुशासन विनियमों को मंज़ूरी देने वाला देश का पहला राज्य बना.
इटालियन ओपन फाइनल में, दुनिया के तीसरे नंबर के टेनिस स्टार डेनियल मेदवेदेव ने 21 मई को होल्गर रूण को हराकर अपना पहला क्लेकोर्ट खिताब जीता।
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को 21 मई को फिजी और पापुआ न्यू गिनी द्वारा सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया।
हर साल 22 मई को अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया जाता है। 'समझौते से कार्रवाई तक: जैव विविधता का निर्माण' इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस का विषय है।
इंडस्ट्रियल करुमुत्तु टी कन्नन का 70 वर्ष की आयु में निधन.
‘टाइगर शार्क 40’ संयुक्त बांग्लादेश-अमेरिका नौसेना ड्रिल अभ्यास चट्टोग्राम के बीएनएस निर्विक में शुरू हुआ।
डॉ. के. गोविंदराज को बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के नए अध्यक्ष के रूप में चुना गया.
नामदेव शिरगांवकर : भारत ताइक्वांडो के निर्विरोध अध्यक्ष के रूप में फिर से चुना गया.
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (केआईयूजी) का बहुप्रतीक्षित तीसरा संस्करण उत्तर प्रदेश में शुरू हो गया है।
सौरव गांगुली बने त्रिपुरा टूरिज्म के ब्रांड एंबेसडर.
एडिडास को भारतीय क्रिकेट टीम का नया किट स्पोंसर नियुक्त किया गया.
अभिनेता सरथ बाबू का 71 साल की उम्र में निधन.
जैवेलिन रैंकिंग में नीरज चोपड़ा बने दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी.
शराब पर स्वास्थ्य चेतावनी लगाने वाला आयरलैंड दुनिया का पहला देश बनेगा
राष्ट्रमंडल दिवस 24 मई को प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है। राष्ट्रमंडल दिवस 2023 की थीम "फोर्जिंग ए सस्टेनेबल एंड पीसफुल कॉमन फ्यूचर" है।
मिजोरम में उड़ने वाली छिपकली की प्रजाति को आधिकारिक तौर पर गेक्को मिजोरमेंसिस नाम दिया गया।
Your Query
Speedy Current Affairs 2023 PDF Free Download in Hindi
speedy current affairs 2023 pdf free download in hindi
speedy current affairs march 2023 pdf free download in hindi
Speedy Current Affairs Monthly
Speedy Current Affairs January 2023
Speedy Current Affairs February 2023
Speedy Current Affairs March 2023
Speedy Current Affairs April 2023
Speedy Current Affairs May 2023