Header Ads Widget

Speedy Current Affairs 2023 | September Month Current Affairs 2023 | Speedy Current Affairs Book 2023 Pdf Download In Hindi

Speedy Current Affairs 2023 | September Month Current Affairs 2023 | Speedy Current Affairs Book 2023 Pdf Download



नागालैंड आधार से जुड़ा जन्म पंजीकरण शुरू करने वाला पूर्वोत्तर क्षेत्र का पहला राज्य बना

जया वर्मा सिन्हा रेलवे बोर्ड की पहली महिला अध्यक्ष बनीं

एक्सिस बैंक (Axis Bank) ने डिजिटल को अच्छे से समझने वाले ग्राहकों के लिए नया सेविंग अकाउंट वेरिएंट ‘इन्फिनिटी सेविंग्स अकाउंट’ (Infinity Savings Account) लॉन्च करने की घोषणा की है।

आरबीआई ने Bandhan Bank को नागरिक पेंशन वितरण के लिए अधिकृत किया

गीतिका श्रीवास्तव पाकिस्तान में भारत की पहली महिला प्रभारी बनीं

भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एन.वी. रमना को सिंगापुर इंटरनेशनल मीडिएशन सेंटर (SIMC) के इंटरनेशनल मीडिएटर पैनल के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।

भारत का नया युद्धपोत महेंद्रगिरि 1 सितंबर को मुंबई में लॉन्च किया गया.

भारत में अक्टूबर में होगा Global India AI 2023 का आयोजन.

नितिन गडकरी ने लॉन्च की दुनिया की पहली एथनॉल से चलने वाली टोयोटा इनोवा कार

भारत में हर साल 1 सितंबर से 7 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया जाता है। राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2023 की थीम 'सभी के लिए किफायती स्वस्थ आहार' है।



सभी बीसीसीआई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू घरेलू मैचों के लिए शीर्षक प्रायोजन अधिकार आईडीएफसी फर्स्ट बैंक को दिए गए हैं।

असम के चोकुवा चावल को जीआई टैग मिला है।

चीन ने अपने "मानक मानचित्र" का 2023 का संस्करण जारी किया है। चीन ने अपने आधिकारिक "मानक मानचित्र" में अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन क्षेत्र को शामिल किया है।

जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह राजमा और रामबन सुलाई शहद को जीआई टैग दिया गया है।

कर्नाटक सरकार ने 'गृह लक्ष्मी' योजना शुरू की। इस योजना के तहत, लगभग 1.1 करोड़ महिलाओं, जो अपने परिवार की मुखिया हैं , को 2,000 रुपये की मासिक सहायता प्रदान की जाएगी ।

राजस्थान की प्रियान सेन ने मिस अर्थ इंडिया 2023 का खिताब जीता।

भारत का पहला एआई स्कूल शांतिगिरी विद्याभवन केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में लॉन्च किया गया।

डॉ. सोनाली घोष काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की पहली महिला फील्ड निदेशक बनेंगी।

एचएस प्रणय ने कोपेनहेगन में बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता।

केरलवासियों ने 29 अगस्त 2023 को "थिरुओनम" मनाया।

राष्ट्रीय खेल दिवस हर साल 29 अगस्त को मनाया जाता है। यह हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में 29 अगस्त को मनाया जाता है। राष्ट्रीय खेल दिवस 2023 का विषय "खेल एक समावेशी और फिट समाज को सक्षम बनाता" है।

इसरो 2 सितंबर को 'आदित्य एल1' मिशन लॉन्च करेगा। इसरो आदित्य एल1 मिशन के लिए पीएसएलवी-सी57 लॉन्च करेगा।

मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहना योजना में महिलाओं को वित्तीय सहायता 1,000 रुपये से बढ़ाकर 1,250 रुपये प्रति माह कर दी।

भारतीय नौसेना और रॉयल ऑस्ट्रेलियन नेवी (RAN) ने सिडनी में ओसइंडेक्स (AUSINDEX) के 5वें संस्करण में भाग लिया। भारत की ओर से आईएनएस सह्याद्री और आईएनएस कोलकाता ने अभ्यास में भाग लिया।

नीरज चोपड़ा हंगरी के बुडापेस्ट में आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय बने। नीरज चोपड़ा ने 88.17 मीटर थ्रो के साथ स्वर्ण पदक और पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 87.82 मीटर थ्रो के साथ रजत पदक जीता।

भारत ने 2024 में जी20 की मेजबानी के लिए बी20 की अध्यक्षता ब्राजील को सौंपी।

ज़िम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेट कैप्टन हीथ स्ट्रीक का निधन हो गया है.

NCERT को मिला डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा

डॉ. वसुधा गुप्ता ने आकाशवाणी और समाचार सेवा प्रभाग के प्रधान महानिदेशक के रूप में कार्यभार संभाला.

जॉर्जिया ने आधिकारिक तौर पर अक्टूबर को 'हिंदू विरासत माह' घोषित किया

2 सितंबर, 2023 को, राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (आरसीएफ),को सार्वजनिक उद्यम विभाग (डीपीई) द्वारा 'नवरत्न दर्जा' प्रदान किया गया।

भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर पुरुष हॉकी5s एशिया कप 2023 जीता

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कानूनी सलाह के लिए टेली-लॉ 2.0 लॉन्च किया।

मनीष देसाई को पीआईबी के प्रधान महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया




मोहन बागान ने ईस्ट बंगाल को हराकर 17वां डूरंड कप जीता।

आर माधवन को फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) सोसाइटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

थर्मन शनमुगरत्नम ने सिंगापुर का राष्ट्रपति चुनाव जीता.

कनाडा की डेनिएल मैकगैही किसी अंतरराष्ट्रीय मैच में भाग लेने वाली पहली ट्रांसजेंडर बनेगी।

भारतीय ऑन्कोलॉजिस्ट आर. रवि कन्नन ने 2023 रेमन मैग्सेसे पुरस्कार जीता। उन्हें जन-केंद्रित और गरीब-समर्थक स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से असम में कैंसर उपचार में क्रांति लाने के लिए सम्मानित किया गया है।

उदयपुर की प्रवीणा अंजना ने मिस इंटरनेशनल इंडिया 2023 का खिताब जीता

भारत ने ग्रेन रोबोटिक्स द्वारा विश्व के पहले एआई-संचालित एंटी-ड्रोन सिस्टम इंद्रजाल का अनावरण किया

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 5 सितंबर, 2023 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में 75 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया.

43वां आसियान शिखर सम्मेलन 5 से 7 सितंबर तक जकार्ता में होने वाला है।

हिताची पेमेंट सर्विसेज ने भारत का पहला यूपीआई-एटीएम लॉन्च किया।

भारत में हर साल 05 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यह शिक्षाविद् और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर मनाया जाता है।
शिक्षक दिवस 2023 का विषय "टीचर्स ऐट द हार्ट ऑफ़ एजुकेशन रिकवरी" है।

सत्यजीत मजूमदार को डॉ वी जी पटेल मेमोरियल अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया

भारतीय वायु सेना द्वारा चीन और पाकिस्तान सीमाओं पर मेगा सैन्य अभ्यास 'त्रिशूल' आयोजित किया गया।

ब्रिस ओलिगुई न्गुएमा ने गैबॉन के अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

चंद्रयान-3 लॉन्चिंग के काउंटडाउन को आवाज देने वाली इसरो वैज्ञानिक वलारमथी का निधन

ओडिशा : रायगड़ा शॉल और कोरापुट के काला जीरा चावल के लिए जीआई टैग

हिंदुस्तानी गायिका मालिनी राजुरकर का 82 साल की उम्र में निधन

पीएम मोदी की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार एसपीजी चीफ अरुण कुमार सिन्हा का निधन

48वां टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव कनाडा में शुरू हुआ.

नीरज मित्तल दूरसंचार विभाग (DoT) के सचिव के रूप में नियुक्त

राजेश नांबियार को NASSCOM के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया




हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सबल योजना का शुभारंभ. सबल योजना का लक्ष्य दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा में जोड़कर उनके जीवन में सुधार लाना है।

भारत ने आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप 2023 में 6 स्वर्ण पदक और 8 कांस्य पदक सहित कुल 14 पदकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया. चीन ने 15 स्वर्ण पदक, 7 रजत पदक और 6 कांस्य पदक सहित 28 पदकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। यूक्रेन ने 6 स्वर्ण पदक, 4 रजत पदक और 2 कांस्य पदक सहित कुल 12 पदकों के साथ पदक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया।

जल जीवन मिशन के तहत 13 करोड़ ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन प्राप्त हुए।

सातो किल्मन को वानुअतु के प्रधान मंत्री के रूप में चुना गया।

बेंगलुरु में स्थापित किया गया देश का पहला अंडरग्राउंड पॉवर ट्रांसफार्मर

तमिलनाडु के सेलम सागो ने जीआई टैग प्राप्त किया

मध्य प्रदेश  के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रायसेन जिले में सांची का भारत के पहले सौर शहर के रूप में उद्घाटन किया।

झारखंड कैबिनेट ने ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए पेंशन और ओबीसी दर्जे को मंजूरी दी

मेक्सिको के सुप्रीम कोर्ट ने पूरे देश में गर्भपात को अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया है।

हर साल 8 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2023 के लिए अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का विषय 'संक्रमण में दुनिया के लिए साक्षरता को बढ़ावा देना: टिकाऊ और शांतिपूर्ण समाजों के लिए नींव का निर्माण' है।

पीएम मोदी ने 7 सितंबर 2023 को इंडोनेशिया के जकार्ता में 20वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन को संबोधित किया

भारत की अध्यक्षता में अफ्रीकी संघ G-20 का स्थायी सदस्य बना.

राधिका अयंगर की पुस्तक ‘फायर ऑन द गंगा: लाइफ अमंग द डेड इन बनारस’ का विमोचन

महिला फैशन ब्रांड W ने अनुष्का शर्मा को अपना ब्रांड एंबेसडर चुना

भारतीय और फ्रांस की नौसेना के द्विपक्षीय अभ्यास के 21वें संस्करण का दूसरा चरण, वरुण -23 अरब सागर में आयोजित किया गया।

भारत सरकार ने G20 इंडिया मोबाइल ऐप का अनावरण किया है, जो एक डिजिटल टूल है जिसे मंत्रियों सहित सभी आगंतुकों के लिए बातचीत की सुविधा और बहुमूल्य जानकारी प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

गोवा के राज्यपाल पी.एस. श्रीधरन पिल्लई ने 37वें राष्ट्रीय खेलों के लिए मशाल लॉन्च की।

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने आवागमन के अनुभवों को बेहतर बनाने और डिजिटल भुगतान के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए 'नेशन फर्स्ट ट्रांजिट कार्ड' लॉन्च किया।

भारत ने वॉयस-एक्टिवेटेड कन्वर्सेशनल भुगतान के लिए 'हैलो यूपीआई' और 'भारत बिलपे कनेक्ट' की शुरुआत की

ओडिशा के कोरापुट कालाजीरा चावल को जीआई टैग का दर्जा प्राप्त हुआ

नई दिल्ली नेताओं के घोषणापत्र को G20 शिखर सम्मेलन 2023 में अपनाया गया।

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2023 में मिलियन से अधिक आबादी वाले शहरों में इंदौर पहले स्थान पर रहा।


राजनीतिक कार्टूनिस्ट अजीत निनन का 68 साल की उम्र में निधन

विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन को मिला IGBC का ‘ग्रीन रेलवे स्टेशन’ सर्टिफिकेट

संयुक्त राज्य अमेरिका के लुइसविले, केंटकी में 3 सितंबर को सनातन धर्म दिवस के रूप में घोषित किया है।

ICICI बैंक के MD और CEO के रूप में संदीप बख्शी की फिर से नियुक्ति

भारत और सऊदी अरब ने ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग के समझौते पर हस्ताक्षर किए

बास्केटबॉल में जर्मनी ने सर्बिया को हराकर पहली बार विश्व कप जीता.

भारत ने सैफ अंडर-16 फुटबॉल में बांग्लादेश को फाइनल में मात देकर ट्रॉफी अपने नाम की है।

विराट कोहली सबसे तेज 13,000 वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में हुए मैच में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।

शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार 2022 की घोषणा

जम्मू-कश्मीर एलजी ने बंगस वैली फेस्टिवल का उद्घाटन किया

नजमा अख्तर को शिक्षा के क्षेत्र में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

पुणे में नेत्र विज्ञान के लिए आर्मी डॉक्टर डॉ. एएम 'गोखले पुरस्कार' से सम्मानित

RITES लिमिटेड को अपने संचालन में ‘अभिनव सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली’ को लागू करने के लिए ‘निर्माण’ श्रेणी के तहत ‘सेफ्टी इनोवेशन अवार्ड 2023’ से सम्मानित किया गया है।

सिंधु गंगाधरन को NASSCOM के उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक ऐतिहासिक वर्चुअल समारोह में, गांधीनगर में राजभवन से आयुष्मान भाव अभियान और आयुष्मान भव पोर्टल का शुभारंभ किया

अमेज़ॅन के AWS ने क्लाउड टेक्नोलॉजीज के साथ AI क्षमताओं को बढ़ाने के लिए इसरो के साथ साझेदारी की

हरियाणा सरकार ने अभिनेत्री मीता वशिष्ठ को मनोरंजन नीति परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया

तूफान डैनियल ने पूर्वी लीबिया में मचायी तबाही, 5,300 से अधिक लोगों की मौत.

उत्तर कोरिया ने अपनी पहली परिचालन “सामरिक परमाणु हमला पनडुब्बी” लॉन्च की है, जिसका नाम पनडुब्बी नंबर 841 है.

पटना नगर निगम ने आम लोगों के लिए कैश फॉर वेस्ट योजना शुरू की।

नासा के जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप ने कार्बन डाइऑक्साइड और मीथेन की उपस्थिति की खोज की।

हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है।

रक्षा मंत्रालय ने 45,000 करोड़ रुपये के सैन्य साजोसामान की खरीद को मंजूरी

क्रिप्टो को जमीनी स्तर पर अपनाने में भारत 154 देशों में पहले स्थान पर

कराची की एरिका रॉबिन बनीं मिस यूनिवर्स पाकिस्तान 2023

राहुल नवीन ने एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) के प्रभारी डायरेक्टर की भूमिका ग्रहण की।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने कलैगनार महिला अधिकार निधि योजना शुरू की

असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने राजभवन में क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (क्यूसीआई) द्वारा विकसित 'सरपंच संवाद' मोबाइल एप्लिकेशन का अनावरण किया।

फैशन डिजाइनर राहुल मिश्रा को फ्रांस के शेवेलियर डान्स एल'ऑर्ड्रे डेस आर्ट्स एट डेस लेट्रेस पुरस्कार से सम्मानित किया गया

विश्व ओजोन दिवस प्रतिवर्ष 16 सितंबर को मनाया जाता है। विश्व ओजोन दिवस 2023 का विषय "मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल: ओजोन परत को ठीक करना और जलवायु परिवर्तन को कम करना" है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य में 'मुख्यमंत्री संपूर्ण पुष्टि योजना' की शुरुआत की

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर, 2023 को नई दिल्ली के द्वारका में इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर में "पीएम विश्वकर्मा" योजना का शुभारंभ किया.

जामिया मिलिया इस्लामिया की कुलपति प्रोफेसर नजमा अख्तर को अकादमिक क्षेत्र में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार मिला


फेरारी के कार्लोस सैंज ने जीता सिंगापुर ग्रैंड प्रिक्स 2023

नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा स्थापित शांतिनिकेतन यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (आईआईसीसी) के पहले फेज का अनावरण किया, जिसे ‘यशोभूमि’ नाम दिया गया है।

रेल मंत्रालय 16 से 2 अक्टूबर 2023 तक स्वच्छता पखवाड़ा मना रहा है।

18 सितंबर को, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर से लगभग 80 किलोमीटर दूर खंडवा जिले के मांधाता शहर (जिसे ओंकारेश्वर के नाम से भी जाना जाता है) में आठवीं शताब्दी के दार्शनिक आदि शंकराचार्य की 108 फुट ऊंची विशाल प्रतिमा का अनावरण किया।

लेखिका और फिल्म निर्माता गीता मेहता का 80 वर्ष की उम्र में निधन

भारत की एलावेनिल वेलारिवान ने आईएसएसएफ विश्व कप शूटिंग में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

काजी फ़ैज़ ईसा पाकिस्तान के 29वें मुख्य न्यायाधीश बने।

वर्ल्ड स्पाइस कांग्रेस (डब्ल्यूएससी) का 14वां संस्करण नवी मुंबई के वाशी में शुरू हुआ।

OECD ने वित्त वर्ष 2024 के लिए भारत का विकास अनुमान बढ़ाकर 6.3 फीसदी किया

दक्षिण चीन सागर में तनाव के बीच इंडोनेशिया ने शुरू किया आसियान संयुक्त सैन्य अभ्यास

उधमपुर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर शहीद कैप्टन तुषार महाजन रेलवे स्टेशन किया गया

निहार मालवीय को पेंगुइन रैंडम हाउस का स्थायी सीईओ नियुक्त किया गया

पुरानी संसद को ‘संविधान सदन’ के नाम से जाना जाएगा

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने दिल्ली के सफदरजंग हवाई अड्डे की सीमाओं के भीतर स्थित एक अत्याधुनिक एकीकृत कार्यालय परिसर ‘उड़ान भवन’ का उद्घाटन किया।

कर्नाटक में बेलूर, हैलेबिड और सोमनाथपुरा के प्रसिद्ध होयसला मंदिरों को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है। यह भारत में 42 वें यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल को चिह्नित करता है.

आईआरईडीए और बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने भारत में नवीकरणीय ऊर्जा अपनाने को बढ़ावा देने के लिए साझेदारी की

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के नाम से जाना जाने वाला महिला आरक्षण विधेयक केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में पेश किया।यह संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण हासिल करने के लिए 128वां संशोधन विधेयक, 2023 हैं.

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 'मुख्यमंत्री श्रमिक कल्याण योजना' की घोषणा की

आंध्र प्रदेश के 'अत्रेयापुरम पुथारेकुला' को पारंपरिक मिठाई के लिए GI टैग प्राप्त हुआ.

धनंजय जोशी को डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर्स एसोसिएशन (डीआईपीए) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया।

14 सितंबर को, गुजरात के नवसारी में केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला द्वारा झींगा फसल बीमा योजना शुरू की गई।

मार्च 2023 में, वित्तीय समावेशन सूचकांक पिछले वर्ष मार्च के 56.4 से सुधरकर 60.1 हो गया।

आई और बी सचिव अपूर्व चंद्रा ने भारत की G20 प्रेसीडेंसी पर "पीपुल्स G20" नामक पुस्तक का अनावरण किया।

USA के तीन शहरों (न्यूयॉर्क, डेलास और फ्लोरिडा) में होंगे टी20 विश्व कप 2024 के मैच

असम सरकार ने शुरू किया मुख्यमंत्री आत्मनिर्भर असम अभियान

एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह में ध्वजवाहक होंगे हरमनप्रीत सिंह और लवलीना बोरगोहेन

भारतीय नौसेना के जहाज रणविजय, कवरत्ती और पनडुब्बी आईएनएस सिंधुकेसरी सिंगापुर-भारत समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास सिम्बेक्स के 30वें संस्करण में शामिल होने के लिए सिंगापुर पहुंचे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को अगले साल 26 जनवरी को भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनने का निमंत्रण दिया है।

उड़िया वैज्ञानिक स्वाति नायक को 'बोरलॉग फील्ड अवार्ड 2023' के प्राप्तकर्ता के रूप में चुना गया।

भारत की G20 अध्यक्षता में G20 इन्फ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक 21 सितंबर 2023 को मध्य प्रदेश के खजुराहो में महाराजा छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर में शुरू हुई।

ICC ने पुरुष क्रिकेट विश्व कप आधिकारिक गान 'दिल जश्न बोले' जारी किया. इसमें लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के साथ-साथ कई प्रसिद्ध सोशल मीडिया प्रभावकार शामिल हैं।

लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक (एक सौ अट्ठाईसवां संशोधन विधेयक) जिसे आमतौर पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के रूप में जाना जाता है, पारित हुआ. 454 संसद सदस्यों ने इसके पक्ष में मतदान किया, जबकि केवल दो सांसदों ने इसका विरोध किया।

नुआखाई उत्सव 2023 पूरे ओडिशा राज्य में मनाया गया.

अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस (आईडीपी) प्रत्येक वर्ष 21 सितंबर को मनाया जाता है। 2023 आईडीपी का विषय "शांति के लिए कार्रवाई: #वैश्विक लक्ष्यों के लिए हमारी महत्वाकांक्षा" है।

केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान और लोकसभा अध्यक्ष, ओम बिरला ने राष्ट्रीय कौशल विकास निगम और इंडसइंड बैंक के साथ 'स्किल्स ऑन व्हील्स' पहल शुरू की। 'स्किल्स ऑन व्हील्स' पहल का लक्ष्य पांच वर्षों में महिलाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए 60,000 ग्रामीण युवाओं को सशक्त बनाना है।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गृह आधार योजना और चावथ-ए-बाजार की शुरुआत की

21 सितंबर को सीएम शिवराज सिंह ने मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की 'एकात्मता की प्रतिमा' या 'स्टैच्यू ऑफ वननेस' का अनावरण किया। 108 फुट ऊंची यह प्रतिमा ओंकारेश्वर में मांधाता पर्वत पर स्थित है। नर्मदा नदी के सुरम्य तट पर स्थित ओंकारेश्वर, इंदौर शहर से लगभग 80 किमी दूर है।

एडीबी ने FY23 के लिए भारत का जीडीपी अनुमान घटाकर 6.3% कर दिया।

विश्व अल्जाइमर दिवस प्रत्येक वर्ष 21 सितंबर को मनाया जाता है।
इस वर्ष के विश्व अल्जाइमर दिवस की थीम 'कभी भी जल्दी नहीं, कभी बहुत देर नहीं' है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने 29 जून को व्यापारी कल्याण दिवस घोषित किया है।

भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा अमेरिका के यूजीन, ओरेगॉन में डायमंड लीग फाइनल में पुरुषों की स्पर्धा में दूसरे स्थान पर रहे। नीरज का सर्वश्रेष्ठ 83.80 मीटर का थ्रो उनके दूसरे प्रयास में आया।

पर्यटन मंत्रालय ने असम में बिश्वनाथ घाट को वर्ष 2023 के लिए भारत के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव के रूप में घोषित किया है।

23 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय  सांकेतिक भाषा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष का थीम “A World Where Deaf People Everywhere Can Sign Anywhere!” है।

हरियाणा की बेटी अंतिम पंघाल ने सर्बिया के बेलग्रेड में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में महिलाओं के 53 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता।

आईएनएस सह्याद्रि ने प्रथम भारत-इंडोनेशिया-ऑस्ट्रेलिया त्रिपक्षीय समुद्री अभ्यास में भाग लिया।

रेलवे ने ट्रेन दुर्घटनाओं के मुआवजे राशि को 10 गुना बढ़ाई। मृत व्यक्ति के मामले में परिजनों को 5 लाख रुपये दिए जाएंगे। गंभीर चोट लगने पर 2,50,000 रुपये दिए जाएंगे। साधारण चोट लगने पर 50,000 रुपये का भुगतान किया जाएगा।

संयुक्त राष्ट्र जलवायु महत्वाकांक्षा शिखर सम्मेलन 20 सितंबर, 2023 को न्यूयॉर्क में आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य 28वें कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज़ (COP28) के हिस्से के रूप में जलवायु कार्रवाई में तेजी लाना है।

भारतीय मूल की चेतना मारू का पहला उपन्यास, वेस्टर्न लेन, बुकर पुरस्कार 2023 के लिए चुना गया।

संसद ने महिला आरक्षण विधेयक पारित किया

एपिरस में माउंट पिंडोस पर स्थित ज़ागोरोचोरिया (या ज़ागोरी के गांव) को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में जोड़ा गया

भारत का पहला मोटोजीपी भारत ग्रांड प्रिक्स उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में शुरू हो गया है।

भारत के चुनाव आयोग ने युवा मतदाताओं को शिक्षित और प्रेरित करने के लिए चाचा चौधरी आधारित एक कॉमिक बुक लॉन्च की।

भारत का पहला लाइटहाउस उत्सव 23 सितंबर को गोवा में शुरू.

पूर्वोत्तर के मिथुन को मिला 'खाद्य पशु' टैग. मिथुन पूर्वोत्तर में पाई जाने वाली एक गोजातीय प्रजाति है.

भारत क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (टी-20, वनडे और टेस्ट) में नंबर-वन टीम बना.

Apple बनी भारत का सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्यातक कंपनी, सैमसंग को पीछे छोड़ा.

शेफाली वर्मा एशियन गेम्स में अर्धशतक लगाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी.

अमेजन ने एआई कंपनी एंथ्रोपिक में 4 बिलियन डॉलर का निवेश किया.

वहीदा रहमान को मिलेगा दादा साहेब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

25 सितंबर, 2023 को, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने देश की पहली ग्रीन हाइड्रोजन संचालित बस का अनावरण किया.

एशियाई खेलों की क्रिकेट प्रतियोगिता में  भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर गोल्ड मेडल जीता.

बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में इटैलियन राइडर मार्को बेज़ेची ने 'इंडियन ग्रैंड प्रिक्स 2023' जीता. जॉर्ज मार्टिन दूसरे स्थान पर रहे।

वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व मध्य प्रदेश का सातवां और भारत का 54 वां टाइगर रिजर्व बन गया है।

भारतीय वायुसेना को HAL से मिला पहला डोर्नियर डीओ-228 विमान

विश्व बौद्धिक संपदा संगठन द्वारा प्रकाशित ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2023 में भारत 40वें स्थान पर

टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) ने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024 में पहले नंबर पर लंदन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने बाजी मारी है। वहीं दूसरे नंबर पर यूनाइटेड स्टेट की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और तीसरे नंबर पर यूनाइटेड किंडगम की यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज का नाम शामिल है।

उत्तर प्रदेश को केंद्र की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जे) और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दो पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

उत्तराखंड ने सतत अपशिष्ट प्रबंधन के लिए भारत का पहला पॉलिथीन कचरा बैंक शुरू किया

प्रतिवर्ष 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। 2023 में विश्व पर्यटन दिवस का विषय "पर्यटन और हरित निवेश" है।

भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस को 2024 टेनिस हॉल ऑफ फेम के लिए नामांकित किया गया

विश्व रेबीज दिवस  28 सितंबर को मनाया जाता है. इस वर्ष का थीम - “ऑल फॉर 1, वन हेल्थ फॉर ऑल”

एशियन गेम्स 2023 में पलक गुलिया ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड मेडल जीता

भारत में हरित क्रांति के जनक एमएस स्वामीनाथन का निधन

भारत की रोशिबिना देवी नाओरेम ने एशियाई खेल 2023 में महिला वुशु में रजत पदक जीता

विश्व समुद्री दिवस 28 सितंबर को मनाया गया। इस वर्ष विश्व समुद्री दिवस की थीम '50 पर MARPOL - हमारी प्रतिबद्धता जारी है' है।

कैमूर वन्यजीव अभयारण्य वाल्मिकी टाइगर रिजर्व के बाद बिहार का दूसरा बाघ रिजर्व होगा।

भारत ने एशियाई खेलों में घुड़सवारी में 41 साल बाद स्वर्ण पदक जीता।


Related 

speedy current affairs yearly 2023 pdf in hindi download
Speedy current affairs september 2023 pdf free download in hindi english
speedy current affairs august 2023 pdf
speedy current affairs 2023 pdf free download
speedy current affairs 2023 pdf in english
speedy current affairs 2023 in hindi
speedy current affairs book pdf download
speedy current affairs 2023 book

Featured post

Hitachi Hi-Rel Power Electronics WALK-IN INTERVIEW 2025